Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ :अमृत महोत्सव सप्ताह का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड में स्वाधीनता दिवस की ७५वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। जिसमें प्रथम दिन जूनियर कक्षाओं की आभिभाविकाओं ने स्वाधीनता संग्राम पर आधारित स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता जन शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष चरणपाल सिंह तोमर ने भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में हम अपनी प्राचीन संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। देश की स्वतंत्रता में अनेक क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमें उन सभी के बलिदान को स्मरण रखना चाहिए।

इसी कड़ी में कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी डीके वर्मा ने कहा कि जीवन में देश प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं हो सकता। हमारे लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि होना चाहिए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों द्वारा मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस सप्ताह आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंध समिति सदस्य ज्ञानचन्द संगल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संच. पालन वरिष्ठ शिक्षक महेश चौहान ने किया।

यहां महिपाल राठी, आभा शर्मा, वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ रेणु सौदाई, समाजसेविका मोनिका गोयल ने निर्णायक की भूमिका निभायी। उक्त प्रतियोगिता विद्यालय प्रवक्ता मोतीराम सैनी के निर्देशन में सम्पन्न हुई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − three =