Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में आज मिले 86 ओर कोरोना मरीज, मौत का भी सिलसिला जारी

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 86 ओर मरीज मिले हैं, जबकि 64 ओर मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1150 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्अ के लिए भेजे गए 537 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जनपद में आज 86 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है।

इनमें 12 के आरटीपीसीआर, 59 के रैपिड एंटीगन टेस्ट, 13 के प्राईवेट लैब तथा 01 के ट्रूनेट मशीन के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। आज 64 मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जनपद में अब तक कुल 3029 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब कोरोना के टोटल एक्टिव केस 1150 हो गए हैं।

ज़िले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है, आज भी सिटी मजिस्ट्रेट समेत 86 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी तक एसपी सिटी सतपाल अंतिल, नई मंडी कोतवाल योगेश शर्मा, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, चरथावल प्रभारी सूबे सिंह यादव, तितावी प्रभारी कपिल देव समेत पुलिस प्रशासन के दर्जनों अधिकारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

आज सिटी मजिट्रेट अभिषेक सिंह भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। ज़िले में पिछले 24 घंटे में 3 और कोरोना से मौत हो चुकी है जिसके बाद कोरोना से अब तक 66 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21637 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + three =