6 माह बाद खुला पीएम कौशल केंद्र,स्टाफ को थर्मल स्कैनिंग व मास्क के बाद मिला प्रवेश
चरथावल। कस्बे में स्थित पीएम कौशल केंद्र 6 माह बाद ही खुल पाया सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए केंद्र स्टाफ के द्वारा केंद्र को खोला गया
सेंटर स्टाफ को थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश मिल पाया.केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पीएम कौशल केंद्र खोलने के संबंध में कौशल विकास मंत्रालय तथा स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय से दिशा निर्देश जारी किए गए थे ।
इसी कड़ी में चरथावल कस्बे में एम पावर प्रगति चलाए गए प्रधानमंत्री कौशल केंद्र चरथावल के केंद्र प्रबंधक नीरज शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा बताई गई सावधानियां जैसे सोशल डिस्टेंसिंग,केंद्र में बिना मास्क के प्रवेश निषेध,थर्मल स्कैनिंग व ऑक्सीमीटर जांच होगी उसके बाद ही केंद्र में प्रवेश हो सकेगा
अभी उन्हीं बच्चों की कक्षाएं चलेंगी जिनके एसेसमेंट बाकी हैं सभी बच्चे 6 मीटर की दूरी से बच्चे बैठ सकेंगे।
