Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल ब्लाक मुख्यालय पर 9 जोड़ों का रीति रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न

चरथावल। विकासखण्ड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय पर 9 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया, जिसमें 8 जोड़ों का हिंदू रिति-रिवाज व एक जोड़े का मुस्लिम रिति-रिवाज से विवाह कराया गया। भाजपा नेताओं व ब्लाक के अधिकारियों ने दुल्हा-दुल्हन को आर्शीवाद दिया।

चरथावल विकासखण्ड में 9 गरीब कन्याओं का विवाह उनके रीति रिवाजों से सम्पन्न कराया गया पण्डित दीपक शर्मा ने 8 हिंदू जोड़ों का विवाह विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया जबकि मौलाना शमशुद्दीन ने एक मुस्लिम जोड़े का निकाह संपन्न कराया गया।

मुख्य अतिथि के तौर पर खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि पुण्डीर आदि ने दुल्हन को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कन्यादान के रूप में 35 हजार रुपये का चेक व दस हजार की वैवाहिक सांमग्री बर्तन, पायल, चुटकी व जेवरात आदि दिए।

इससे पूर्व खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि पुण्डीर को बुके भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस मौके पर बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, मनीष गर्ग, रवि पुण्डीर,राधेश्याम, विपिन त्यागी, एडीओ आईएसबी राजेन्द्र कुमार,सचिव विजय कुमार,खुर्शीद,नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 4 =