विशेष अभियान: पुलिस ने कई लोगों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। होली व पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। अलग अलग स्थानों से पुलिस ने कई शातिरों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त दानिश पुत्र मुर्तजा नि0 ग्राम सम्भलहेडा थाना मीरापुर मु0नगर को टूटी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 05 ली0 शराब खाम को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 श्री जितेन्द्र सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त रजा पुत्र मुस्लिम नि0 ग्राम मझेडा थाना मीरापुर मु0नगर को मुझेडा अडडे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 05 ली0 शराब खाम को बरामद किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त सहेन्द्र पुत्र कलीराम नि0 मौ0 पसाटा किथौडा थाना मीरापुर मु0नगर, नौशाद पुत्र मौ0 यासीन नि0 मैन रोड किथौडा थाना मीरापुर मु0नगर को टूटी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 05-05 ली0 शराब खाम को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा अभियुक्त मौ0 यूनूस उर्फ भुम्मा पुत्र रमजान नि0 ग्राम रसूलपुर दभैडी थाना बुढाना मु0नगर को खतौली तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अजय कुमार बालियान द्वारा वांछित अभियुक्त खालिद उर्फ इरशाद पुत्र मौद्ध राशिद नि0 म0नं0 434 पुलिस चौकी के पास खालापार थाना को0नगर मु0नगर को चौकी मीरापुर पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 हरीशचन्द द्वारा वारण्टी अभियुक्त वेदप्रकाश, सतप्रकाश , राधेश्याम पुत्रगण कैलाशचन्द नि0गण ग्राम सावटू थाना भौराकलां मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया।