Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

टैक्स बार एसोसियेशन द्वारा होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर। टैक्स बार एसोसियेशन द्वारा होली रंगोत्सव का पारिवारिक कार्यक्रम जानसठ रोड स्थित दर्पण बैंकेट हॉल मे बडी धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संध्ज्ञ के पूर्व अध्यक्ष एन.के.अरोरा ने किया।

कार्यक्रम मे आये हुए सभी सदस्यों का स्वागत चंदन का तिलक लगाकर व चुनरी ओढाकर किया गया। कार्यक्रम मे आये हुए कलाकारों ने संगीत सरिता व नृत्य आदि की मधुर गीत से और मुकेश ढींगरा के पुत्र आकाश ढींगरा ने गिटार बजाकर सभी को अपनी और आकर्षित कियि।

कार्यक्रम मे राधा-कृष्ण जी के मनमोहक नृत्य की झांकी ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के दौरान छोटे छोटे बच्चो ने अपने डांस व चुटकुलो से सभी को मनोरंजित किया। कार्यक्रम के अंत मे राधा-कृष्ण के संग बरसाने वाली फूलो की होली खेली गयी।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से टैक्स बार के अध्यक्ष आर.के.शर्मा,कार्यवाहक महासचिव नमन मित्तल एड.,कार्यक्रम संयोजक ब्रजमोहन, दीपक शर्मा,अभिलाष कुमार, रवि शंकर अग्रवाल,नीधिश गुप्ता, अमित तायल, रीना गोयल, कनुप्रिया सिंगल,कृतिका मित्तल,प्रशान्त कुमार, सलील वत्स, जसविन्दर सिह, मुकेश ढींगरा, सतीश अनेजा, राजीव गुप्ता, राज कुमार शर्मा, नीतिन खन्ना, सुधीर गर्ग, आशु गोयल, आशुतोष बंसल, हरीश अरोरा, विका वत्स, मनीष गुप्ता, मोहित संगल, शहजाद आलम, सौरभ गर्ग, सुधीर तायल, सुनील शर्मा आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =