वैश्विक

कोरोना वायरस के 941 नए मामले सामने आए- संयुक्त सचिव

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 941 नए मामले सामने आए हैं और इस वायरस से 37 लोगों की मौत हुई हैं।

 मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश के 325 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री और राज्य मंत्री (स्वास्थ्य) ने कल एक वीडियो सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्र अधिकारी शामिल थे।

सचिव ने बताया कि इस सम्मेलन में जिला स्तर पर कोविड-19 के प्रकोप के लिए बनाई जा रही योजना पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि भारत को चीन की दो कंपनियों से रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट सहित पांच लाख परीक्षण किट प्राप्त हुए हैं। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डॉ रमन आर गंगाखेडकर ने बताया कि रैपिड कोविड-19 टेस्ट किट का इस्तेमाल प्रारंभिक निदान के लिए नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इसका प्रयोग केवल महामारी विज्ञान के उद्देश्य के लिए किया जाएगा।  

विश्व स्वास्थ्य संगठन की राष्ट्रीय पोलियो निगरानी नेटवर्क टीम की सेवाओं का उपयोग करते हुए हमारी कोरोना को लेकर चल रही निगरानी को मजबूत करने पर एक कार्य योजना तैयार की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुडुचेरी के माहे जिले में पिछले 28 दिनों से कोई मामला सामने नहीं आया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 10 =