उत्तर प्रदेश

वर्तमान सरकार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समाज का 95 परसेंट लोग है-Shrikant Tyagi

Muzaffarnagar कुतुबपुर गांव में रविवार को Shrikant Tyagi ने किसान नेता मांगेराम त्यागी के यहाँ त्यागी समाज के लोगों की एक सभा में हिस्सा लिया तो वही इस सभा में आसपास के गांव से त्यागी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान श्रीकांत त्यागी ने सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।

Shrikant Tyagi ने कहा की 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में एक बहुत बड़ी सभा करके उसमें जो निर्णय होंगे उनका खुलासा करेंगे और अपने समाज के लोगों से उसी समय अपील के माध्यम से उन निर्णय को लागू करने की कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा की आज त्यागी समाज के जो लोग भाजपा में छोटे छोटे कार्यकर्त्ता है वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है।

Shrikant Tyagi ने कहा कि मुजफ्फरनगर आने से पहले गाजियाबाद मेरठ और आज मुजफ्फरनगर पहुंचा हूं मैं लगातार अपने समाज का दौरा कर रहा हूं उसी क्रम में आज मुजफ्फरनगर के गांव कुतुबपुर में हमारे मांगेराम त्यागी ज़ी जों 52 दिनों तक हमारे लिए मेरठ में धरना प्रदर्शन पर रहे और धरने की अगुवाई कि इनके यहां समाज की एक सभा का आयोजन था इसमें भी आना हुआ।

लगातार अपने लोगों से मिलने का काम कर रहे हैं और 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है।समाज बड़े पैमाने पर समर्थन दे रहा है। समाज के जो विचार-विमर्श है उनके जो वार्तालाप है उस पर चर्चा हो रही है कुछ बड़े फैसले लेने की समाज तैयारी कर रहा है लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में एक बहुत बड़ी सभा करके उसमें जो निर्णय होंगे उनका खुलासा करेंगे और अपने समाज के लोगों से उसी समय अपील के माध्यम से उन निर्णय को लागू करने की कार्यवाही करेंगे।

2024 के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि 2024 का चुनाव तो 2024 में है लेकिन हम लोग तो अभी से समाज के बीच में है चुनाव सर्व समाज का होता है वर्तमान में हमारे साथ जो घटना घटी उस घटना को लेकर समाज में बहुत रोष है वर्तमान सरकार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समाज का 95 परसेंट लोग है त्यागी,भूमिहार,मौईयार,चितवार और अयंगर सहित 14 उपनामों से जानी जाने वाली जाति और भगवान परशुराम के वंशज बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी से परेशान है

उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी ने हमारे साथ व्यवहार किया भारतीय जनता पार्टी में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसी क्रम में समाज निर्णय ले रहा है और हमसे साझा कर रहा है इसी क्रम में हम एक महासभा 2024 के चुनाव से पहले उसके बाद कहीं जाकर चुनाव तय होंगे।

क्यू नहीं करेगा जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने समाज को नकारने का काम किया है गौतमबुद्धनगर में 8 लाख लोगों की संख्या को सरकार ने अनदेखा करने का काम किया है तो स्वाभाविक है समाज इसका तो बदला लेगा।समाज के जो प्रबुद्ध लोग हैं और भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े दिखाई देते थे

हमारे प्रकरण के बाद आज वह हमारे साथ हमारे समर्थन में होने वाली पंचायतों में खड़े होते हुए दिखाई देते है और पंचायत में किस क्रम में कर रहा है। इसका तो फैसला 2024 के चुनाव से पहले बड़ी सभा करके किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 12 =