Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सम्पूर्ण लॉक डाउन के चलते पुलिस ने भी कसी कमर

मुज़फ्फरनगर।। जिले के हर थाना वार में बैठक सहित अनाउंस कर लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की जा रही है । कोविड-१९ एवं संचारी रोगों के संक्रमण को रोकने के सम्पूर्ण प्रदेश में लगाये जाने वाले लाँकडाउन के सम्बन्ध में अब जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशा निर्देशन में पुलिस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

जिसके चलते जनपद भर में हर थाने में जहां लोगों से बैठक के दौरान अपने अपने क्षेत्र में अन्य लोगों को समझाकर घरों में ही रहने की बात बताने और उनसे अपील करने के पुलिस दिशा निर्देश देने में लगी है ।

तो वहीं शहर एंव देहात क्षेत्रों में गाड़ियों से अनाउंस के माध्यम से भी लोगों से अपील की जा रही है की आज रात दस बजे से सोमवार की सुबह ५ बजे तक सम्पूर्ण लोक डाउन लागु रहेगा

जिसमे सभी को अपने अपने घरों में ही रहना है । बताया जा रहा है की कोविड-१९ के बढते हुए मामलों एवं अन्य संचारी रोगों की रोकथाम हेतु सम्पूर्ण प्रदेश में दिनांक १०.०७.२०२० की रात्रि १०.०० बजे से दिनांक १३.०७.२०२० की प्रातः ०५.०० बजे तक पूर्ण लाँकडाउन लगाया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 7 =