Muzaffarnagar News: पूर्व सैनिकों के मान सम्मान के लिए रालोद हमेशा तैयार
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय सर्कुलर रोड पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का कार्यक्रम हुआ जिस कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने की संचालन धर्मेंद्र तोमर खतौली ने किया जिसमें सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ब्रह्मपाल तोमर जी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष संदेश जी रहे।
जिसमें कैप्टन कृष्ण पाल सिंह को मुजफ्फरनगर जिले का सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष घोषित किया सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने हमारे मुख्य अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया ब्रह्मपाल तोमर जी ने पूर्व सैनिकों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जयंत चौधरी जी हमेशा पूर्व सैनिकों के मान सम्मान के इंसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे
आज पूरे प्रदेश में जिस तरीके का उत्पीड़न पूर्व सैनिक बलों का भाजपा सरकार में हो रहा है जिसकी हम घोर निंदा करते हैं और आपसे वादा करते हैं कि आप का सम्मान राष्ट्रीय लोक दल परिवार में हैं और आप के मान सम्मान की लड़ाई राष्ट्रीय लोक दल सड़क से लेकर संसद विधानसभा तक लड़ने का काम करेगी
इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर धर्मवीर बालियान जी पूर्व मंत्री योगराज सिंह जी सोमपाल बालियान जी प्रदेश प्रवक्ता कमल गौतम जी क्षेत्रीय महासचिव धर्मेंद्र तोमर जी राजपाल मास्टर जी कैप्टन कृष्णपाल सिंह उदयवीर मास्टर संजय प्रधान भगत सि दतियाना रंधावा मलिक जयबीर ठाकरान विनोद मेघाखेड़ी मुन्नू पचेंडा सुधीर भारती कंवरपाल फौजी काजी शहर आलम सार्थक लाटियान अश्वनी खर्ब अमित तोमर नंगली मोहित मलिक कार्तिक मलिक कपिल मलिक अमित गोलियां योगेश तोमर कपिल पवार पंकज राठी शोभित तोमर विकाश भेसा आदि मौजूद रहे।

