खबरें अब तक...

समाचार

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया तीज पर्व
मुजफ्फरनगर। महिलाजैन मिलन नई मंडी द्वारा हरिया4 2 |ली तीज महोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया महिलाओं ने तीज महोत्सव पर संस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित किए साथ ही तीजक्वीन भी चुनी गई इस अवसर सुषमा जैन संगीता जैन मनीषा जैन कुसुम जैन सुमन जैन नीलम जैन ममता जैन आदि शामिल रही वहीं प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमे सभी को हरियाली तीज पर पुरस्कृत किया गया

 

 

पशु तस्कर दबोचे1 2 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने पशु तस्करों को एक कैंटर मे लदे 10 पशुओं सहित 5 शातिरो को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना भौराकला पुलिस ने शांति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त व चैकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 5 शातिर पशु तस्करो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पशु तस्कर उक्त पशुओं के हाथ पैर मुंह बांधकर कैंटर मे डालकर ले जा रहे थे। थाना प्रभारी विरेन्द्र कसाना ने पुलिस टीम के साथ उक्त शातिरो को गिरफ्तार कर लिया।

 

लापता शिव भक्त से मिल खुश हुए परिजन2 2 |
पुरकाजी। पीआरवी ४१५३ पर तैनात कांस्टेबल विपिन कुमार ,चालक मनोज कुमार की सक्रियता से ५ दिन से नोयडा से लापता एक युवक परिजनों से मिलवा दिया,जबकि परिजनों ने नोयडा में थाने में मामले से अवगत कराकर ग़ुमसुदगी दर्ज कराई थी और खुद रिश्तेदार युवक को तलाश रहे थे। शनिवार की सुबह लापता २१ वर्षीय सचिन पुत्र राजेंद्र निवासी नोयडा, पुरकाजी थाने के पीछे रास्ते पर लावारिस हालत में मिला तो,क्कक्रङ्क पर तैनात विपिन कुमार ने उससे गहनता से पूछताछ की,सब मामले की जानकारी मिलने पर कांस्टेबल उसे थाने ले आये और उसके परिजनों को सुचना दी। अपने लाडले को सकुशल मिलने पर परिजनों को आँखों में आंशु आ गए,और परिजन पुलिस कर्मियों को धन्यवाद अदा कर सचिन को साथ ले गए। सचिन के पिता राजेंद्र कुमार ने कहा कि यूपी में डायल१०० बेहतर कार्य कर रही है,राजिंदर ने बताया कि सेक्टर ४९ के थाने में ३० जुलाई को गुमसुदगी दर्ज करवाकर ,अख़बार के माध्यम से ,और थाने से सुचना प्रसारित की गई थी। कांस्टेबल विपिन कुमार ने बताया कि सचिन गंगा जल चढ़ाने के बाद वापस नीलकंठ पहुच गया। और वापस पैदल आ रहा था और पुरकाजी में रास्ता भटक गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण
मीरापुर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना मीरापुर में औचक निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई,कार्यालय,अभिलेख, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय इत्यादि को चौक किया एवं पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना,कमियों को तत्काल दूर करने हेतू निर्देश दिये गये।इस अवसर पर एडीएम प्रसासन अमित सिंह व सी ओ जानसठ आदि मौजूद रहे।

 

 

बारिश से खुली पालिका की पोल5 |
मुजफ्फरनगर। शनिवार सुबह करीब डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। गत दिवस व आज सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दूसरी ओर, बारिश से शहर के कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ी। गर्मी के साथ बढ़ी उमस ने लोगों के पसीने छुटाए रखे थे सुबह के समय हुई लगातार डेढ घंटे बारिश से मौसम सुहावना हो गया हालांकि दोपहर के समय धूप खिल गयी। शिव चौक, नवल्टी चौक, घासमंडी, अंसरी रोड, टाउन हाल रोड, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक आदि मार्गों पर पानी भर गया। बारिश के कारण मालवीय चौक, प्रकाश चौक और महावीर चौक आदि स्थानों पर कुछ देर जाम भी लग गया लेकिन यातायात हल्का हल्का चलने से स्थिति नियंत्रण में रही। बारिश रुकने के बाद पानी भी सड़क से उतर गया। वहीं प्रकाश चौक पर काफी देर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पडा। इसके अलावा शहर के कई मोहल्लों में पानी की निकासी न होने कारण जलभराव की स्थिति से लोग खासे परेशान रहे।

हादसे में घायल7 1 |
मुज़फ्फरनगर /ककरौली। जनपद में सड़क हादसे रुकने का नाम नही ले पा रहे है फिर चाहे शहर की सड़कें हो या गांव की गलियाँ। जनपद में हर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आकर तरह तरह की बयान बाजी तो करते हैं लेकिन आज तक किसी पुलिस अधिकारी ने सख्ती के साथ जनपद में हैलमेट लागु नही कराया है । जबकि हमारे पडोसी जनपदों उत्तराखंड एंव मेरठ गाजियाबाद में पुलिस अधिकारीयों की सख्ती का ही असर है की वहां बिना हैलमेट न तो किसी बाईक चालक को पेट्रोल पम्पों पर पैट्रोल मिलता है और न ही वह बिना हैलमेट बाईक लेकर सड़कों पर निकल सकता हैं। वहां इतनी सख्ताई है की वाहन चालक का बिना हैलमेट सीधा चालान ही होता है । अब बात करते है जनपद मु नगर की तो यहां तमाम अधिकारी एक दो दिन की वाहन चौकिंग करा फुँ फां कर शांत बैठ जाते है और फिर वहीं खेल शुरू हो जाता है जिसकी यहां की जनता को आदत बनी हुई है बिना हैलमेट वाहन चलाना। आज देर शाम भी थाना ककरौली क्षेत्र के गांव चोरोंवाला मोरना के मुख्य मार्ग पर बाईक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मारकर घायल कर दिया और मोके से फरार हो गया।
दोनों घायलों की चीख पुकार मचने पर आस पास के ग्रामीण एंव राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना करते हुए १०८ एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है दोनों घायल गांव चोरों वाला के ही बताये जा रहे हैं।।

कई थाना प्रभारी बदले
मुज़फ्फरनगर। एस एस पी अभिषेक यादव द्वारा कई थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर तो वहीं कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी किए बदलाव कइयों की नई ताज पोशी भी हुई। जिनमे थाना प्रभारी सिविल लाईन नवरत्न गौतम को सिविल लाईन से थाना प्रभारी खतौली। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ( एस पी सिटी के पी आर ओ ) समरपाल अत्री को थानाध्यक्ष सिविल लाईन। थाना प्रभारी नई मंडी संतोष कुमार सिंह को अपराध शाखा। थाना प्रभारी मंसूरपुर संजीव कुमार को थाना प्रभारी नई मंडी। उपनिरीक्षक अजय कुमार चौकी प्रभारी गांधी नगर से थानाध्यक्ष सिखेड़ा। थाना प्रभारी पुरकाजी यशवीर सिंह को पुरकाजी से अपराध शाखा। हरसरण शर्मा थाना प्रभारी खतौली से थाना प्रभारी पुरकाजी। उपनिरीक्षक मनोज चाहल को थानाध्यक्ष मंसूरपुर। कुशलपाल सिंह को थाना प्रभारी शाहपुर से थाना प्रभारी बुढ़ाना। यशपाल सिंह थाना प्रभारी बुढ़ाना को अपराध शाखा। थानाध्यक्ष तितावी धर्मेन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष शाहपुर । निरीक्षक डी के त्यागी को थाना प्रभारी थाना तितावी। निरीक्षक एम पी सिंह को थानाप्रभारी रतनपुरी। निरीक्षक कमल सिंह को रतनपुरी से अपराध शाखा। निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा को सिखेड़ा से अपराध शाखा। इनके साथ ही कई अन्यों के कार्य क्षेत्र बदले।

वांछित पकडा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने युवती को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने के मामले के आरोपी को भागदौड कर गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो चलते विभिन्न मामलो मे वांछित आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत एक और जहां जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे स्थानीय पुलिस द्वारा कई आरोपियो/वांछितो को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं दूसरी और नई मन्डी पुलिस ने इसी संदर्भ मे युवती को बहला’-फुसला कर अपने साथ ले जाने के मामले मे पफरार चल रहे अभियुक्त सरताज पुत्र जमील निवासी महमूद नगर थाना कोतवाली सदर को गिरफ्तार कर लिया।

चालान किया
पुरकाजी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन लोगों को शांतिभंग में पकड चालान कर दिया। हरिनगर निवासी मुकेश व मिंटू व तुगलकपुर गांव निवासी अनिल को शांतिभंग में केस दर्ज कर चालान किया गया। .

प्रदेश सरकार की कन्या सुमंगला योजना, बालिकाओं के पोषण, शिक्षा और स्वावलम्बी बनाने में हितकारी
मुजफ्फरनगर। मैं भी छू सकती हूँ आकाश, बस मौके की है मुझे तलाश। इसी मौके की मददगार है, प्रदेश सरकार की कन्या सुमंगला योजना। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता को निभाते हुए प्रदेश सरकार ने बालिकाओं के पोषण, शिक्षा एवं स्वावलम्बी बनाने में सहायता प्रदान करने एवं बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए 01 अप्रैल 2019 को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में कन्या सुमंगला योजना प्रारम्भ की गयी है।कन्या सुमंगला योजना का लाभ प्रदेश के उन सभी बच्चियों को प्राप्त होगा जिनका परिवार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है एवं लाभार्थी की पारिवारिक आर्थिक आय अधिकतम 03.00 लाख रूपये वार्षिक है। इस योजना का लाभ परिवार की अधिकतम दो बच्चियों को दिया जाएगा, परन्तु किसी महिला को द्वितीय प्रसव में जुड़वा बच्ची होने पर तीसरी संतान के रूप में कन्या को भी लाभ अनुमन्य है। यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो तो उसकी जैविक संतानों तथा विधिक रूप से गोद ली गई संतानों को सम्मिलित करते हुये अधिकतम दो बालिकायें ही इस योजना की लाभार्थी होंगी।
लाभार्थी का वर्गीकरण एवं उनके लिए धनराशि वितरण की यह योजना 06 श्रेणियों में लागू की गयी है प्रथम श्रेणी बालिका के जन्म पर एक मुश्त 02 हजार रूपये एवं द्वितीय श्रेणी में बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त 01 हजार रूपये लाभार्थी के खाते में सरकार द्वारा जमा की जायेगी। इसी प्रकार तृतीय श्रेणी के अन्तर्गत स्कूल में कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश पर 02 हजार रूपये, चतुर्थ श्रेणी बालिका के कक्षा 06 में प्रवेश के उपरान्त 2000 हजार रूपये, पंचम श्रेणी के अन्तर्गत बालिका के कक्षा 09 में प्रवेश के उपरान्त 3000 हजार रूपये एवं षष्टम श्रेणी में बालिका के कक्षा 12 उत्तीर्ण करके स्नातक/दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर 5000 हजार रूपये की एकमुश्त धनराशि लाभार्थी के खाते में सरकार द्वारा जमा किया जायेगा। इस प्रकार लाभार्थी के खाते में कुल 15 हजार रूपये विभिन्न श्रेणियों के तहत जमा किया जायेगा। योजना के अन्तर्गत लाभार्थी को दी जाने वाली धनराशि च्ण्थ्ण्डण्ैण् के माध्यम से उसके बैंक खाते में हस्तान्तरित की जायेगी। लाभार्थी के अवयस्क होने की दशा में देय धनराशि लाभार्थी की माता के खाते में और माता की मृत्यु की दशा में पिता के खाते में हस्तान्तरित की जायेगी। लाभार्थी के वयस्क होने की दशा में दी जाने वाली धनराशि लाभार्थी के खाते में हस्तान्तरित की जायेगी। इस प्रकार प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या जैसे कुकृत्य एवं बाल विवाह की कुप्रथा पर कुठाराघात करते हुए एवं शिक्षा को प्रोत्साहन देकर बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाते हुये महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है। प्रदेश सरकार नारी को एक ऐसा पर्यावरण देने की ओर अग्रसर है जिसमें हर नारी यह विश्वास करने लगी है कि नई है डगर, नया है सफ़र, मन मे यह ठाना है, बस आगे ही बढ़ते जाना है।

बच्चों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा8 1 |
मुजफ्फरनगर। ंभरतिया कोलोनी स्थित विवेक विद्या मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन दो ग्रुप में किया गया बच्चों द्वारा लगाई गई सुंदर मेहंदी ने सभी का मन मोह लिया प्रतियोगिता में माधवी जी एवं अंजलि जी निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे प्रतियोगिता मैं ग्रुप ए में सामिया प्रथम स्थान पर अनन्या द्वितीय स्थान पर एवं साक्षी तृतीय स्थान पर रही ग्रुप बी में राधिका प्रथम स्थान पर वंशिका स्वामी द्वितीय स्थान पर एवं अंशिका गोस्वामी तृतीय स्थान पर रही हरियाली तीज में हरे रंग का विशेष महत्व होता है सावन के महीने में चारों और हरियाली होती है एवं भगवान शंकर की विशेष पूजा की जाती है मेहंदी प्रतियोगिता का संचालन विभा जी एवं अंजली बंसल जी द्वारा किया गया

सुंदर सुंदर मेंहदी के लगाये डिजाइन
मुजफ्फरनगर। श्री अरविन्द इंटर कॉलेज पुरा मुजफ्फरनगर में छात्राओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया ।जिनमे कु चाँदनी प्रथम, कु अजरा द्वितीय एवं सादिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है मेहंदी प्रतियोगिता में विधालय के प्रधानाचार्य श्री जगदीश कुमार ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एसी प्रतियोगिता के आयोजन से छात्राओं का मनोबल बढता है और अन्य कार्यों में रूचि पैदा होती हैं ।प्रतियोगिता मे विशेष रूप से विजय कुमार त्यागी ,क्षितिज मिश्रा,राजेश वर्मा,चाँद वीर, पवन कुमार , देवेन्द्र,दिनेश ,श्रीमती दमयंती देवी,निशा,दिपन्शी,कीर्ति का सहयोग रहा ।विजय कुमार त्यागी ने छात्राओं को बताया कि विधालय में इस तरह की प्रतियोगिताएँ आयोजित होती रहेगी ।

दिवार गिरने से घायल10 1 |
मुज़फ्फरनगर। कस्बा भोकरहेड़ी में सुरेन्द्र सीमेंट एजेंसी के सामने तोफिर रोड पर बारिश से दीवार गिरी । भैंसा बुग्गी पर गिरी दीवार। हादसे में देवेश पुत्र धर्मपाल बहेडा पट्टी घायल। पैर में गंभीर चोट लगी। बुग्गी की बम टूटी। भैसा डर कर भागने से मची रास्ते में भगदड़ । बारिश के कारण रास्ता सुनसान होने के कारण और बड़ी दुर्घटना होने से बची। घायल को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया।

 

 

अमन व एकता सम्मेलन में सभी धर्मों के धर्मगुरु लेगे हिस्साः मौलाना हकीमुद्दीन कासमी11 1 |
चरथावल। दिल्ली में होने वाले अमन व एकता सम्मेलन की तैयारियो का जायजा लेने के लिए जमीयत उलेमा के राष्ट्रीय सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ग्राम नंगला राई स्थित जामिया अल हिदाया में पहुंचे और रैली की तैयारियों का जायजा लिया इस मौके पर उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को अमन व एकता सम्मेलन का आयोजन किया रहा है जिसमे देश भर के सभी धार्मिक गुरु और जिम्मेदार लोग हिस्सा लेंगे। चरथावल विकास खण्ड के ग्राम नंगला राई स्थित जामिया अल हिदाया में जमीयत उलेमा के राष्ट्रीय सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे इस मौके पर मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि देश भर में बढ़ती साम्प्रदयिकता और मोबलिंचीग के खिलाफ तथा देश में अमन-शांति तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए जमीयत उलमा ए हिंद के द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 5 अगस्त को अमन व एकता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरु और जिम्मेदार भाग लेंगे हाफिज फुरकान असअदि ने कहा कि यह देश की खूबसूरती और तहजीब रही है कि यहां सभी धर्म के लोग आपसी प्यार ओर मोहब्बत से रहते हैं लेकिन बदकिस्मती से पिछले कुछ दिनों से मुट्ठी भर के कुछ लोग मुल्क की अमन-शांति की फिजा को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं देश की हिफाजत करना और यहां पर शांति को बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी है उन्होंने कहा जमीयत का यह सम्मेलन बहुत जरूरी है जिसमें सभी धर्म के धर्मगुरु भाग लेंगे इस अवसर पर हाफिज मोहम्मद फुरकान अस दिमौलाना कासमी,जिला सचिव मौलाना मूसा कासमी,मौलाना शफीक अहमद,मौलाना हकीमुद्दीन कासमी,मौलाना अहसान उल हक कासमी,कारी शोएब आलम,मौलाना जुनैद हाशमी, मौलाना नौशाद अहमद,कारी हसरत अली,इरफान त्यागी,मौलाना महबूब,शोएब अहमद सिद्दीकी उपस्थित रहे।

वसुंधरा एकेडमी में धूमधाम के साथ मनाया गया तीज महोत्सव
चरथावल। कसियारा मार्ग पर स्थित वसुंधरा एकेडमी में हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं सहित अध्यापक, अध्यापिकाओं व अन्य स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उत्सव को काफी मनोरंजक बनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। हरियाली तीज के अवसर पर चरथावल कस्बे के कसियारा मार्ग पर स्थित वसुंधरा एकेडमी में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमे बच्चो ने ष्आयो सावन रेष् सहित विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति दी इस मौके पर प्रधानाचार्या नीरा चौधरी ने कहा कि श्रावण मास में हरियाली का आरंभ करने वाले त्योहार हरियाली तीज हमारी संस्कृति का प्रतीक हैं। इस मौके पर प्रबन्धक योगेंद्र धीमान, नीरा चौधरी, शुभम, साक्षी, प्रिया, निशांत, अरविंद, पूजा, शालू, हरदीप, शिवानी आदि मौजूद रहे।

छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया
मुजफ्फरनगर। श्री राम गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के बी0एससी0 तृतीय वर्ष की छात्राओं ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षाफल में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
बी0एससी0 तृतीय वर्ष में आरजू ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही नजमी ने 79.2 प्रतिशत अंको के साथ घ्द्वितीय स्थान और रिंकी ने 78.4 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों व परिजनों को दिया। तृतीय वर्ष की छात्राओं ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी पूर्ण लगन और मेहनत से की है। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज् के चौयरमेन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, ने सभी छात्रओं को उनकी सफलता के लिए आर्शीवाद देते हुए कहा कि निरन्तर कठिन परिश्रम से ही सफलता संभव हो पाती है, अतः युवाओं को निरन्तर सफलता प्राप्ति के प्रयास करते रहना चाहिए।
श्री राम गर्ल्स कॉलेज की डीन डॉ0 श्वेता राठी ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा छात्राओं की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर श्री राम गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 श्वेता, प्रवक्ता रानी मेनवाल, रूबी पोसवाल, दीपा सैनी, दीपश्री, पारूल शर्मा, वर्षा पंवार, साक्षी चौधरी, प्रियंका ठाकुर और ईषा अरोरा ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

नवजात को बचाना है, मां का दूध पिलाना है-विश्व स्तनपान सप्ताहः घर-घर बताया जा रहा मां के दूध का महत्व
स्तनपान से घट सकता है बीमारी का खतरा
 मुजफ्फरनगर। विश्व स्तनपान सप्ताह के तीसरे दिन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कालेज व प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों पर बच्चे के लिए मां के दूध की महत्ता को समझाया गया। उन्हें बताया गया कि 6 माह की आयु तक शिशु को केवल स्तनपान कराने पर आम रोग जैसे दस्त एवं निमोनिया के खतरे में क्रमशरू 11 प्रतिशत व 15 प्रतिशत की कमी लाई जा सकती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी गीताजंली ने बताया विश्व स्तनपान सप्ताह के लिए 5पीएचसी व 9 सीएचसी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को स्तानपान के लिये जागरूक किया गया। महिलाओं को बताया गया कि प्रसव के एक घंटे के अंदर बच्चे को स्तनपान कराना बहुत जरूरी है। इस दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को बताया कि प्रसव के बाद मां का पहला दूध बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मां का पहला दूध बच्चे की सेहत के लिये टीके का कार्य करता है। इससे बच्चे में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। महिला अस्पताल में सीएमएस अमिता गर्ग ने बताया बृहस्पतिवार से आरंभ हुए विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत विभाग की ओर से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत आशा, आगंनबाड़ी, कार्यकर्ता व एनएनएम नवजात को अपनी मौजूदगी में स्तनपान करवा रही हैं। उन्होंने बताया कि मां का पहला दूध बच्चे के लिए अमृत समान होता है, जो उसे पोषण प्रदान करता है। वहीं मां के लिए भी स्तनपान कराना दुनिया का सबसे बड़ा सुख होता है। लेकिन कई बार कुछ विशेष कारणों के स्तन में दूध की कमी हो जाती है, जिससे बच्चे को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता। यह स्थिति मां और नवजात दोनों के लिए समस्या पैदा करती है। उन्होंने बताया कि स्तनपान से बाल मृत्यु दर में भी कमी आती है। मां का दूध पीने से कुपोषण जैसी समस्याएं भी पैदा नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि इसके प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =