उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेचने के लिए ले जाने का आरोप

Bulandshahr News: जहाँगीराबाद कोतवाली  क्षेत्र मैं इस्थित मलिक कंप्यूटर सेंटर पर क्षेत्र की ग्रेजुएशन द्वितीय वर्ष की एक छात्रा कंप्यूटर सीखने जाती थी। आरोप है कि कंप्यूटर सेंटर के संचालक साजिद पुत्र जाहिद ने छात्रा के मूल शैक्षिक दस्तावेज अपने पास रखे हुए थे। आरोप यह भी है कि कंप्यूटर सेंटर संचालक छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया। जब छात्रा समय पर घर नहीं पहुंची तो पीड़ित छात्रा के पिता कंप्यूटर सेंटर पर पहुंचे और छात्रा की बारे में जानकारी हासिल की। आरोप है कि कंप्यूटर सेंटर पर छात्रा के परिजनों के साथ अभद्रता की गई और छात्रा के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई।

छात्रा के पिता ने कंप्यूटर सेंटर संचालक पर छात्रा को नौकरी के बहाने अगवा कर उसे बेचने के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना जहांगीराबाद में धारा 363 372 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है दर्ज रिपोर्ट में छात्रा के पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई है।

अन्य संप्रदाय के युवक द्वारा छात्रा को अगवा कर ले जाने की जानकारी के बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया है। छात्रा की बरामदगी को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी कोतवाली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जल्द से जल्द छात्रा को बरमाद कराने की भी मांग की गयी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + twenty =