Ajay Devgn और काजोल की बेटी न्यासा ने वीडियो किया शेयर
Ajay Devgn और सुपरस्टार काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. ऐसे में न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
इस वीडियो की शुरुआत में अजय देवगन की बेटी न्यासा को डांस करते हुए देखा जा सकता है. लेकिन कुछ देर बाद ही डांस करते-करते न्यासा अपनी फ्रेंड के चेहरे पर मार देती हैं. हालांकि, न्यासा गलती से ऐसा करती हैं.
आप देख सकते हैं कि जैसे ही न्यासा देवगन इस वीडियो में डांस करते-करते पीछे की ओर जाती हैं, तभी उनके पास बैठी दोस्त को न्यासा के हाथ से चेहरे पर लग जाती है, जिसके बाद न्यासा पीछे देखती हैं. इसके बाद न्यासा और उनकी दोस्त दोनों ही हंसने लगती हैं. आपको बता दें कि न्यासा कई बार अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो शेयर करती हैं. फिलहाल वो सिंगापुर में अपनी पढ़ाई कर रही हैं.
