खेल जगत

Kolkata vs Hyderabad: वरुण चक्रवर्ती ने फिर किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल 7-7 रनों पर नाबाद लौटे.

Kolkata vs Hyderabad: आईपीएल 2021 के 49वें मुकाबले में केन विलियमसन की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद पहले खेलने के बाद 20 ओवर में आठ विकेट पर 115 रन ही बना सकी. कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया था

केकेआर की घातक गेंदबाजी के आगे हैदराबाद के छह खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. कोलकाता के लिए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने चार ओवर में सिर्फ 29 रन देकर दो विकेट चटकाए. वहीं टिम साउथी और शिवम मावी को भी दो-दो विकेट मिले. 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में रिद्धिमान साहा खाता खोले बिना ही आउट हो गए. इसके बाद केकेआर के गेंदबाजों ने सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी और केन विलियमसन और जेसन रॉय को बांधे रखा. चौथे ओवर में सिर्फ 16 रनों के स्कोर पर रॉय आउट हुए. उन्होंने 13 गेंदो में 10 रन बनाए. इसके बाद कप्तान केन विलियमसन पवेलियन लौटे. उन्होंने 21 गेंदो में चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए. कुछ ही देर में अभिषेक शर्मा छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

51 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद अब्दुल समद और प्रियम गर्ग ने हैदराबाद की पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन ये दोनों भी तेज़ी से रन नहीं बना सके. गर्ग 31 गेंदो में एक छक्के की बदौलत 21 रन बनाकर आउट हुए.

वह छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर लपके गए. इसके बाद समद ने तीन छक्के जड़े, लेकिन वह भी 18 गेंदो में 25 रन ही बना सके. इसके अलावा राशिद खान ने 08 और जेसन होल्डर ने 02 रन बनाए. वहीं अंत में भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल 7-7 रनों पर नाबाद लौटे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 14 =