Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग तीन सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

मुजफ्फरनगर। शामली रोड़ स्थित फारूख मार्केट में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्री वैद्यनाथ (झांसी) से पधारे डा0 शैशव पाण्डे, डा0 के0के0 भारद्वाज, डा0 सुभाष चन्द त्यागी (पूर्व विभागाध्यक्ष आयुष चिकित्सालय मुजफ्फरनगर) ने गंभीर रोगियों की जाँच कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और परामर्श दिया। लगभग तीन सौ मरीजो ने शिविर का लाभ उठाया।
शिव शक्ति फार्मा के सौजन्य से एवं प्रभात मैडिकल द्वारा आयोजित इस शिविर में प्रादेशिक प्रमुख कमल किशोर, ए0पी0एस0 लोकेश शर्मा के अलावा मनोज, कुलदीप वर्मा, प्रभात आदि ने पूरे समय सहयोग दिया और सभी आगन्तुको के लिए निःशुल्क व्यवस्था की। फारूख मार्केट में लगाये गए इस एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर के समापन पर आयोजको ने घोषणा की कि आगामी समय में भी वे ऐसे धर्मार्थ और निःशुल्क शिविर लगाते रहेंगे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + five =