समाचार
एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स व एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में हुआ वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स व एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में भारत सरकार द्वारा प्रेरित वृहृद्व वृक्षारोपण कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के आरम्भ में प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल, डा0 सचिन गोयल डा0 आलोक गुप्ता, बबली तोमर ने उपस्थित शिक्षक व विद्यार्थियों को वृक्षो के संरक्षण व रोपण से जुडे हुए लाभकारी परिणामों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वाणिज्य, विज्ञान व कला संकाय के समस्त उपस्थित छात्र/छात्राओं ने लघु नाटिका के द्वारा वृक्ष संरक्षण के उपयोग बताये। वृक्षरोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत कई प्रजातियों के वृक्ष बेल, बरगद,, नीम अमरूद, आम आदि के अनेक पौधो का रोपण किया गया। वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डा0 दीपक मलिक, डा0 आर0पी0 सिंह, शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष श्री अंकित धामा व विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 श्रवण गर्ग, डा0 संजीव तायल, डा0 मोहिनी पंवार ने आज रोपित समस्त पौधों को विभागवार गोद लेते हुए यह घोषणा भी की कि इन पौधों का समुचित ध्यान रखेगें। इस अवसर पर डा0 नावेद अख्तर, अमित कुमार, रजनी, संदीप गर्ग, वरूण, राजीव, ज्योति, विपाशा गर्ग, विंशु, नीतु गुप्ता, स्वाति, शिया, संकेत जैन, कुशलवीर, रूखसार, रेणु, गौरव बालियान, प्रियंका कमर रजा, कृष्ण कुमार, प्रिंस चौधरी, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
काउंसलिंग के दौरान युवक ने महिला थाने में खाया जहरीला पदार्थ, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर। जनपद के महिला थाने में उस वक्त खलबली मच गई जब थाने में मौजूद एक युवक ने काउंसलिंग के दौरान जहर खा लिया। युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जिले की इंदिरा कॉलोनी निवासी पंकज की शादी आठ माह पूर्व गांव तिस्सा निवासी जौनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद चल रहा था। जिसके बाद शनिवार दोपहर पति-पत्नी को महिला थाने पर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। थाने में दरोगा महिपाल पति-पत्नी की काउंसलिंग कर रहे थे कि युवक ने चुपके से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख थाने में अफरा-तफरी मच गई। युवक को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। यहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
शामली रोड स्थित ईदगाह का निरीक्षण:सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा 
मुजफ्फरनगर। ईद उल जुहा की नमाज की तैयारियों को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम सेल्वा कुमारी जे. और एसएसपी अभिषेक यादव ने अन्य अफसरों के साथ शामली रोड स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों से ईदगाह पर नमाज की स्थिति समय और अन्य व्यवस्था को लेकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि ईदुल अजहा की नमाज के दौरान जिले में भारी सुरक्षा बंदोबस्त किये जा रहे है। श्शनिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे. और एसएसपी अभिषेक यादव शामली रोड स्थित ईदगाह पर पहुंचे। यहां उनके साथ एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
उन्होंने ईदगाह का निरीक्षण किया और नमाज की व्यवस्था की जानकारी ली। यहां पर उन्होंने मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ वार्ता की और समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि ईद की नमाज के लिए प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्था की है। ईद के दिन पानी और बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही ईद के दिन नमाज वाले स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। ईदगाह के आसपास व्याप्त समस्याओं का निस्तारण कराने का काम भी किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि ईद की नमाज के लिए ईदगाह और अन्य सभी नमाज वाले स्थानों पर पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि ईद के दिन नमाज से पहले ही ईदगाह की ओर ट्रैफिक को बन्द करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ईदुल अजहा का त्यौहार सभी शांतिपूर्ण तरीके से मनायें। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी करने पर कार्यवाही की जायेगी।श्इस दौरान मुफती जुल्फिकार, जमीयत उलमा के पदाधिकारी मौहम्मद इकराम कस्सार, सेकुलर फ्रंट के गौहर सिद्दीकी, ईदगाह के इमाम मौलाना मौहम्मद जाकिर, दिलशाद पहलवान, राशिद मलिक आदि लोग मौजूद रहे।
डॉ. संजीव बालियान ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुपालन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने आज पार्टी कार्यालय पर जन समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। आज डॉ बालियान के सामने ग्रामीण अंचल से आए लोगों ने बिजली व पुलिस संबंधी शिकायतें रखीं। मंत्री ने इस बारे में संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई को कहा।
डीएम का जल संरक्षण अभियान की शिथिलता परकड़ा रूख
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे० ने आज जिला पंचायत सभागार मे जल शक्ति अभियान के सम्बन्ध मे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कडे निर्देश दिये कि अपने कार्य के प्रति सचेत हो जाये। उन्होने कहा कि किसी भी स्तर पर जनपद की रैंकिग अगर विभागो की शिथिलता से कम होती है तो सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उसका परिणाम भुगतने को तैयार रहे। उन्होने कहा कि जल सचंयन जैसे कार्य को हल्के में न ले। जो निर्देश दिये जा रहे है उनका शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चत कराया जाये। जिलाधिकारी ने डार्कजोन के ब्लॉक चरथावल, बघरा व बुढाना के ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारियें के साथ जल शक्ति अभियान के सम्बन्ध में कराये जा रहे कार्ये की गहनता से समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान संतोषजनक कार्य न मिलने पर कडी फटकार लगाते हुए ०२ वार्षिक वेतन वृद्वि रोकते हुए निलम्बन की चेतावनी दी। उन्होने कहा कि अगर २ दिनो में कार्य पूर्ण नही हुए तो कडी कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जायेगी। जिलाधिकारी की समीक्षा के दौरान तथ्य सामने आये कि जनपद के विभिन्न विभागो जो कि जल संरक्षण अभियान से जुडे है उनसे सम्बन्धित कार्या की फीडिंग न होने के कारण जनपद की रैंकग पर असर पड रहा है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी ने डाटा फीडिग न होने का कारण पूछा तो सम्बन्धित अधिकारी संतोषजनक जबाव नही दे पाये जिस पर जिलाधिकारी ने कडी फटकार लगाते हुए आज सम्बन्धित कार्या के मस्टरोल जारी करने व सम्बन्धित फीडिंग कराने के निर्देश दिये। उनहोने कहा कि जल शक्ति अभियान में अधिकारियें की शिथिलता है जो अभी तक डाटा फीड नही हो पाया है। उनहोने निर्देश दिये कि कराये गये कार्या की जीओ टैगिंग तत्काल कराई जाये। इसमे ंकोई शिथिलता न बरती जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा०, डीएफओ सूरज, पीडी, डीडीओ, डीपीआरओ सहित खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। काउंसलिंग के समय युवक द्वारा थाने के बाहर जहरीले पदार्थ का सेवन करने से पुलिस मे हडकम्प मच गया। पुलिस ने युवक को तुरन्त ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला इंद्रा कालोनी निवासी एक युवक ने आज दोपहर महिला थाने के बाहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे आनन-फानन मे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जाता है कि उक्त युवक का अपनी पत्नि से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। उक्त युवक की करीब 8 माह पूर्व शादी हुई थी तथा आज वह मिडिएशन के लिए आया था। जिला अस्पताल से उक्त युवक को डाक्टरो द्वारा मेरठ रैफर कर दिया गया।
चरस सहित दबोचा
सिखेड़ा। सिखेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 600 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल सिखेड़ा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की निराना फैक्ट्री के पास गंदे नालेके पास एक व्यक्ति चरस लिए खड़ा है एसओ सिखेड़ा अजय कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपी की घेराबंदी कर दबोच लिया एसओ सिखेड़ा अजय कुमार ने बताया की पकड़े गए आरोपी के पास से ६०० ग्राम चरस मिली यह करीब चार महीने से चरस का कार्य कर रहा था पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
जागरूकता रैली निकाली
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी भागवन्ती सरस्वती कन्या इण्टर कॉलेज की और से बेटी बचाव बेटी पढाओ कार्यक्रम के तहत आज दोपहर नई मन्डी के विभिन्न बाजारो से जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्या सहित समस्त स्टाफ तथा पुलिस व महिला पुलिस शामिल रही।
करंट से मौत
मुजफ्फरनगर। युवक की करंट लगने से हादसे के तहत हुई मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। इस दुखद हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला लद्धावाला निवासी युवक खलीक पुत्र अब्दुल लतीफ की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव परिजनो को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया।
संत शिरोमणि बाबा समन दास जी का निधन
शुक्रताल। सतगुरू संत शिरोमणि बाबा समन दास जी महाराज ने शरीर त्याग दिया। देर रात्रि शुक्रताल आश्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। बाबा समनदास पिछले कई दिनों से देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। गत देर शाम उनका शव शुक्रताल लाया गया अंतिम दर्शन के लिए आश्रम में भारी भीड़ उमड़ी। आज सवेरे दस बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी समाधि आश्रम में ही बनायी जायेगी। अनुयायियों में शोक की लहर है।
कार्यप्रणाली से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। बाल गृह की और से छात्रो को निराश्रित तथा अनाथ बच्चों के सम्बन्ध मे जानकारी देने के लिए तथा लापता हुए बच्चों को उनके परिजनो से मिलवाने के लिए होने वाले प्रयास तथा सहयोगी संस्थाओ के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। बाल गृह गांधी कालोनी की और से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अर्न्तगत आज निराश्रित तथा अनाथालयो के विषय मे वि़द्यार्थियो को बताया गया कि अगर कोई बालक-बालिका लापता होता है तो ऐसे बच्चो को कहां भिजवाया जाए। इस सम्बन्ध मे सभी छात्रो को जानकारी दी गई। राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर मे एकत्रित विभिन्न स्कूलो के छात्रो को कार्यक्रम के तहत जानकारी दी गई कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड या नगर के किसी चौराहे आदि के समीप यदि कोई बालक-बालिका लावारिस अवस्था मे घूमता नजर आए तो इसकी सूचना कहां देनी चाहिए इस सब की जानकारी दी गई। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज,राजकीय इंटर कॉलेज जटमुझेडा, राजकीय इंटर कॉलेज भैंसी, राजकीय इंटर कॉलेज बडसू, राजकीय इंटर कॉलेज नावला से आए करीब 150 बच्चो को नगर भ्रमण कराते हुए लावारिस अवस्था मे घूमने वाले बच्चों के विषय मे जानकारी दी गई। इस दौरान बाल गृह गांधी कालोनी की और से श्रीमति मितलेश शर्मा,रेणु रानी,रेनु रानी, रेनू सिह, प्रीति, करूणा,शिवनन्दन शर्मा, विवेक त्यागी, अशोक शर्मा समाजसेवी, गोर्वधन, बिलकिस जहां, संजय कुमार, बीना शर्मा के अलावा पुलिस विभाग की और से मुनेश शर्मा सब इंस्पैक्टर, ज्ञानेन्द्र सिह सब इंस्पैक्टर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम मे डीआईओएस कार्यालय की और से प्रमोद कुमार, उमा रानी, अंजू, पूजा, मुकेश गौतम, शालू,हरिओम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा गाध्ां कालोनी सुभाषनगर स्थित प्राथमिक पाठशाला नम्बर दो में विद्यालय के लगभग 200 बालक बालिकाओं का वरदान नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी के चिकित्सक टीम द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एवं सचिव होतीलाल शर्मा ने बताया कि इस शिविर में सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव डा. आरके भटनागर आईएएस बतौर मुख्य अतिथि पधारे। विद्य़ालय के 200 छात्र-छात्राओं के नेत्र परीक्षण के उपरांत 35 बालक और बालिकाएं ऐसे पाये गये जिन्हे चश्मे की आवश्कता है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर डा. सविता डबराल, संस्थापक सदस्य सोसायटी सचिव होतीलाल शर्मा, डा. एसपी अग्रवाल, मनोहर लाल कालरा, प्रधानाचार्या सुषमा मलिक, हर्षिता आनंद, भौरन लाल, सतीश मित्तल, बीएम गुप्ता, एसपी कुच्छल, विनोद अग्रवाल, अभिषेक, रमेशचंद, इंजीनियर लोकेश चंद्रा, सुधीर गर्ग एडवोकेट, कमल गोयल, मनोज पाहूजा, मुकेश एडवोकेट ने सरस्वती वंदना, स्वस्ति वाचन किया। इस अवसर पर विद्यालय की तरफ से सुमन, रीना, मनीषा, पूजा, साधना, मनोज पाहूजा, दर्शन के अलावा मदन मोहन शर्मा, कुंवर सेन, एमपी उपाध्याय, हर्षवर्धन जैन व वरदान नेत्र चिकित्सालय से मयूर गुप्ता, आकाश आदि मौजूद रहे। डा. एसपी अग्रवाल, मनोहर लाल कालरा एवं एडवोकेट मुकेश लाल ने अपने विचार रखते हुए अतिथियों का शॉल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। चिकित्सक वर्ग को एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
मेधावियों को किया सम्मानित
मुफ्फरनगर। सिविल कोर्ट सेवा निवृत्त कर्मचारी वैलफेयर संगठन के कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। बैठक मे संगठन की मजबूती तथा संगठन से जुडे विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा हुई।
सिविल कोर्ट सेवा निवृत्त कर्मचारी वैलफेयार संगठन के महासचिव अहिवरण सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि संगठन का प्रारम्भ 10 अगस्त 2011 को हुआ। यह संगठन भी साथियो ने एक दूसरे के सुख-दुख मे शरीक होने के लिए शुरू किया था। तब से आज तक यह संगठन अनुशासनात्मक रूप से चल रहा है। जब यह संगठन शुरू हुआ था तो सर्व प्रथम योगेश कुमान से सलाह मशविरा किया गया। उसके बाद नईम अख्तर,रामअवतार,जयपाल सिह,कटार सिह, अली युसुफ, केसर राजा, खुर्शीद, अकबर,अहिवरण सिह, रोहताश कुमार,जयकुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा।तब से लगातार उपेन्द्र कुमार अध्यक्ष चले आ रहे है। तथा ब्रजवीर सिह पहले महासचिव रहे हैं। यह संगठन सुचारू रूप से चल रहा है। तथा माह के दूसरे शनिवार को शनिधाम मंदिर मे मीटिंग होती है। इसी संदर्भ मे 10 अगस्त को ब्रजवीर सिह को बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। बैठक मे मौजूद सभी साथियो ने ब्रजवीर सिह को सम्मानित होने पर बधाई दी।
तुलसी के पौधों का वितरण
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा नर सेवा – नारायण सेवा एवं तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम संर्कींतन भवन नई मण्डी पर सुबह ११.४५ पर आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित तायल (जिला सचिव) का सानिध्य हमे प्राप्त हुआ शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण अग्रवाल व अध्यक्ष अजय अग्रवाल एडवोकेट ने मुख्य अतिथि को पटका पहना कर स्वागत किया। भजन कीर्तन के उपरांत सेवा कार्य प्रारंभ हुआ सभी सदस्यों ने सेवा कार्य कर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम चौयरमेन मनोज गुप्ता द्वारा सभी सदस्य परिवारो को तुलसी पौध वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अनिल प्रकाश बंसल, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, महिला संयोजिका सोनिया जैन, सुनील गर्ग, पी. के. गुप्ता, संजीव शर्मा, रोहिताश कर्णवाल, सुरेश मिश्रा, आशुतोष स्वरूप बंसल, अरविंद गुप्ता, डी. सी. मित्तल, कुलदीप भारद्वाज, कृष्ण कुमार बंसल, डॉ नितिन जैन, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, संजय मित्तल, सौम्य कुच्छल, श्रीमती सुमन अग्रवाल, शशि सिंघल, सुदेश गर्ग, मोनिका शर्मा, प्रतिभा शर्मा, अनिता कर्णवाल, शिखा भारद्वाज, प्रभा अग्रवाल, मंजु गुप्ता, का पूर्ण सहयोग रहा।
पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी की उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत अनेक स्थानों पर वृक्ष लगाएं तथा आसपास के लोगों को पेड़ पौधों के लाभ के विषय में बताया इस अवसर पर ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी की प्रदेश महिला अध्यक्ष गीता ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा गोयल प्रदेश कोषाध्यक्ष पिंकी चौधरी प्रदेश महासचिव रेनू वर्मा प्रदेश सचिव पूजा चौहान एवं कोमल सुमन अनीता किरण आदि सदस्य मौजूद रहे
