उत्तर प्रदेश

Lucknow: पीएम मोदी के कार्यक्रम में आमंत्रण पर शामिल हुईं मुजफ्फरनगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल

Lucknow के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज से शुरू हुए तीन दिवसीय नगरीय विकास विभाग के कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी में नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल भी शामिल रहीं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की कई तस्वीरों को आज सोशल मीडिया पर शेयर किया और इस कार्यक्रम को काफी बेहतर बताते हुए वहां पर नगरीय विकास के लिए मिली जानकारी और प्रेरणा को लेकर शहर के विकास में उपयोग करने की बात कही है।

बता दें कि आज आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में केन्द्रीय आवासन एवं विकास मंत्रालय के द्वारा नगरीय विकास थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम के लिए शासन द्वारा नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को भी आमंत्रित किया गया था।

वह 4 अक्टूबर को ही लखनऊ पहुंच गयी थी। आज पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभ वितरण किया और उनसे केन्द्र एवं राज्य सरकारों के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लाभ मिलने के बारे में बात भी की।

इस कार्यक्रम मेें नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर ज्ञानार्जन किया। उन्होंने बताया कि आज लखनऊ में नगरीय परिवेश थीम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने से शहरी विकास के लिए काफी कुछ नया सीखने को मिला है।

पीएम मोदी और सीएम योगी का उद्बोधन भी ऊर्जावान रहा। उन्होंने कहा कि यहां पर नवीन तकनीक की जानकारी का उपयोग हम मुजफ्फरनगर शहर के विकास के लिए करने का प्रयास करेंगे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =