Muzaffarnagar News: मामूली से विवाद में दो पक्षो के बीच चले लाठी-डंडे, कई घायल
मुज़फ्फरनगर/छपार। जनपद के थाना छपार अंतर्गत गांव छपार में बीती देर रात्रि को बच्चों- बच्चों के मामूली से विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे और धार दार हथियार जिसके चलते इलाके में अफरातफरी फैल गई किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को भी दे दी
जिस पर सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लगभग दर्जन भर महिला पुरुष और बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मामले में छपार पुलिस का कहना है की एक ही परिवार के दो भाइयों में कुछ विवाद हुआ था जिसमे सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है
थाने में तहरीर नही आई तहरीर आने के बाद कार्यवाही की जायेगी। दरअसल पूरा मामला जनपद मुज़फ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बच्चों बच्चों में हुए विवाद को लेकर है जिसमे उस वक्त गांव में अफरातफरी फैल गई जब दोनों ही पक्षों ने जमकर लाठी डंडे, चाकू एंव धार दार हथियार चल गए
जिसमे दर्जन भर महिला,पुरुष और बच्चे घायल हो गए और उनमे चीख पुकार मच गई। इस खूनी संघर्ष को देख आस पड़ोस में हड़कंप मच गया किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को भी दे दी जहां मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया
जहां से डॉक्टरों ने कुछ को रैफर कर दिया इस मार पीट में एक पक्ष के सात लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। उधर इस पुरे मामले में पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस को संघर्ष की सूचना दी गई थी लेकिन यहां पुलिस घण्टो बाद पहुंची तब तक कई लोगों को चोटें आ चुकी थी
पुलिस ने आरोपियों के खुलाफ कोई भी कार्यवाही अभी तक नही की है। जब इस मामले में थाना छपार पुलिस से जानकारी की गई तो थाना प्रभारी ने बताया की रात्रि में संघर्ष हुआ था दर्जन भर लोग घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है अभी तक कोई तहरीर नही आई है तहरीर आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।Muzaffarnagar News।

