Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चंद्रशेखर उर्फ रावण पहुंचे मौलाना कलीम सिद्दीकी आवास पर, परिजनों से की मुलाकात

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News:आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण आज मुजफ्फरनगर पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ए टू जेड रोड पर एक कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया, जिसके बाद वह सिसौली में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती में भाग लेने के लिए निकल गए

सिसौली के बाद चन्द्रशेखर उर्फ़ रावण खतौली के फुलत में मौलाना क्लीम के घर भी जायेंगे, यहां पहुंचे चन्द्रशेखर उर्फ़ रावण ने बताया की एक तरफ किसानो के घरों में चिताएं जल रहीं है तो वहीं दूसरी तरफ देश के प्रधान मंत्री आजादी का महोत्सव मना रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जनपद मु० नगर में आजाद समाज पार्टी चीफ चन्द्रशेखर उर्फ़ रावण पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले अपने लाव लश्कर के साथ ऐ टू जेड रोड पर स्थित एक बॅंकेट हाल में चल रहे कार्य कर्ता सदस्यता सम्मेलन में भाग लिया और नए सदस्यों को पार्टी की सदयस्ता ग्रहण कराई।

यहां चन्द्रशेखर उर्फ़ रावण ने पत्रकारों से हुई बात चीत के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर तुस्टिकरण का आरोप लगाते हुए अंग्रेजो जैसा शासन चलाये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड को लेकर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा की एक तरफ लखीमपुर खीरी में किसानो के घरों में चिताएं जल रहीं है तो वहीं दूसरी तरफ देश के प्रधान मंत्री आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है

यहां प्रदेश सरकार पर भी उन्होंने जमकर तंज कैसे है सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की किसानों के कुचलने वाली वीडियो के आधार पर ऐसा लग रहा है जैसे अंग्रजों का राज स्थापित हो रहा हो।

कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने दो अगले कार्यक्रमो की भी जानकारी दी है जिसमे वे सिसौली में आज चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की बरसी पर उनके गांव जायेंगे तो वहीं बाद में क़स्बा खतौली स्थित फुलत में मौलाना कलीम के परिजनों से भी मुलाकात करने की बात कही है।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − eight =