Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन किया

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News:ब्रिजेंद्र सिंह मलिक महासचिव सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हाई कोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की मांग के संदर्भ में सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर द्वारा एक आम सभा आयोजित की गई

जिसकी अध्यक्षता सुगंध जैन अध्यक्ष व संचालन ब्रिजेंद्र सिंह मलिक महासचिव द्वारा किया गया ब्रिजेंद्र सिंह मलिक द्वारा अवगत कराया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २२ जिलों का क्षेत्राधिकार इलाहाबाद उच्च न्यायालय में है जो कि ५०० किलोमीटर से लेकर ७५० किलोमीटर की दूरी पर है तथा सस्ता व सुलभ न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है

आम सभा को यह भी अवगत कराया गया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लंबित वादों का ५२त्न भाग केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २२ जिलों से हैं ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त नहीं हो पा रहा है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता ४५ वर्षों से अधिक हाईकोर्ट बैंच की मांग कर रही है तथा आंदोलनरत चली आ रही है

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनसंख्या वर्तमान में तकरीबन ८ करोड़ के लगभग है तथा उच्च न्यायालय की खंडपीठ अब तक स्थापित नहीं की गई है। कुछ और राज्य ऐसे हैं कि जिन की जनसंख्या लगभग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बराबर है उन राज्यों में मात्र उतनी जनसंख्या पर हाईकोर्ट खंडपीठ है यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ राज्य एवं यूनियन टेरिटरीज जिनकी जनसंख्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग ५ वे भाग से भी कम है उनमें भी हाईकोर्ट खंडपीठ है कुछ स्थानों पर तो मात्र १ करोड़ की जनसंख्या पर या तो हाईकोर्ट है या हाईकोर्ट की खंडपीठ है फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपेक्षित क्यों है?

शीघ्र व त्वरित न्याय प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हाईकोर्ट की दूरी यहां के वादकारियो के लिए जस्टिस एट दी डोर स्टेप की सरकार की नीतियों के विरुद्ध हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की निरीह जनता एवं वादीगण हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हेतु संघर्षरत है अतीत से आंदोलन हो रहे हैं तथा प्रत्येक जनपद में पिछले ४५ वर्ष की अवधि से अधिक से प्रत्येक शनिवार को अधिवक्तागण/ जनता द्वारा न्यायालयों का बहिष्कार जारी है जब गांव स्तर पर अदालत बनाने हेतु निर्णय हो चुका है

तो फिर उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापना में देरी क्यों? आम सभा द्वारा प्रस्तावित किया गया कि हाई कोर्ट बेंच के समर्थन में एक ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार, को प्रेषित किया जाए

उसी प्रस्ताव के अनुपालन में आज सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के सभी अधिवक्तागणों द्वारा न्यायिक कार्य से विरत रहकर एक ज्ञापन माननीय जिलाधिकारी महोदय, मुजफ्फरनगर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर नेत्रपाल सिंह, राजसिंह रावत, अनुराग त्यागी, आदेश सैनी, सतेंद्र कुमार, सुधीर गुप्ता, सौरभ पवार, सोहनलाल, अशोक कुशवाहा, अर्जुन सिंह, संत कुमार अहलावत, राकेश पाल, आनंद कुमार आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =