खेल जगत

Bangalore vs Hyderabad: बैंगलोर ने हैदराबाद को 141 रनों पर रोका, जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए

Bangalore vs Hyderabad: आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में केन विलियमसन की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 142 रनों का लक्ष्य दिया है. हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. वहीं बैंगलोर के लिए पर्पल कैप होल्डर हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. रिद्धिमान साहा की जगह आज ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा 10 गेंदो में 13 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय ने दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी करके टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया था. लेकिन हैदराबाद का मिडिल ऑर्डर एक बार फिर फुस्स हो गया, जिसकी वजह से वो बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब रहे. 

रॉय ने 38 गेंदो में पांच चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. वहीं केन विलियमसन ने 29 गेंदो में 31 रनों की पारी खेली. विलियमसन के बल्ले से चार चौके निकले. इसके बाद प्रियम गर्ग ने 15, अब्दुल समद ने 01 और रिद्धिमान साहा ने 10 रन बनाए. हैदराबाद ने सिर्फ दो रनों के भीतर अपने तीन विकेट गंवाए थे. अंत में जेसन होल्डर 16 और राशिद खान 07 ने टीम का स्कोर 140 के पार पहुंचाया.  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =