वैश्विक

Kerala विधानसभा बजट सत्र में एक दिन भी उपस्थित नहीं हुए माकपा समर्थित विधायक

Kerala विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थित विधायक के लगातार नदारद रहने पर सवाल उठाया। विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि बेहतर होगा कि नीलांबुर से विधायक पीवी अनवर अपना पद छोड़ दें।

हालांकि अनवर ने विपक्ष के नेता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता उन्हें नैतिक ज्ञान ना दें क्योंकि ऐसा करने का उनके पास कोई अधिकार नहीं है।ये मामला उस वक्त का है जब विपक्षी नेता सतीशन विधानसभा मीडिया हॉल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही से लगातार अनुपस्थित रहने की वजह से संविधान के आधार पर अनवर के खिलाफ कार्यवाही शुरू की जाए।

उन्होंने राज्य सरकार और माकपा से कहा कि अनवर की विधानसभा से लगातार अनुपस्थिति को लेकर अपने रवैये को स्पष्ट करें।वहीं अनवर ने सतीशन के आरोपों का जवाब देते हुए फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्हें सतीशन की सलाह की जरूरत नहीं है। हालांकि अनवर ने ये नहीं बताया कि वो इस समय कहां हैं।

बता दें कि केरल के वाम समर्थित निर्दलीय विधायक पी.वी. अनवर, विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो रहे हैं। इस पर विपक्षी नेता सतीशन ने कहा है कि अगर वह एक व्यवसायी हैं, तो उन्हें विधायकी छोड़ देनी चाहिए। उन्हें अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि 2 मई को पिनराई विजयन के चुनाव जीतने के बाद विधानसभा का वर्तमान सत्र तीसरा सत्र है। ऐसे में जिन विधायक अनवर पर सवाल उठ रहे हैं, वह दूसरे सत्र (बजट) में एक दिन भी उपस्थित नहीं हुए। विधायक अनवर 2 बार से विधायक हैं और मलप्पुरम जिले के नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के नेता हैं। 2016 में वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे लेकिन वामपंथियों ने उनका समर्थन किया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − seventeen =