उत्तर प्रदेश

Baghpat News: सरकार द्वारा किया जा रहा है फर्जी मुकदमे लगाकर प्रताड़ित करने का काम- रेणु तोमर

Baghpat News:आवास पर पत्रकार वार्ता कर रही  रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेणु तोमर ने कहा कि अब सरकार के गलत कृत्यों का विरोध करना अब प्रदेश में गुनाह हो गया है। यदि कोई सरकार के गलत कार्यों का विरोध करता है तो उस पर फर्जी मुकदमे ठोक दिए जाते हैं या फिर उन्हें प्रताड़ित करने के लिए उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाते हैं। और तो और अब सरकार के नुमाइंदे किसानों पर गाड़ियां चलाकर उनकी हत्या तक करने से पीछे नहीं हटते।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों का उत्पीड़न और उनके आंदोलन को कुचलने के लिए नया तरीका ढूंढ निकाला है। अब सरकार के नुमाइंदे गाड़ियां चढ़ाकर किसानों की हत्या तक करने लगे हैं और यदि कोई सरकार के इन नुमाइंदों का विरोध करता है। उनके खिलाफ प्रदर्शन करता है तो उन पर फर्जी मुकदमे लगाकर प्रताड़ित करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। सरकार के इन्हीं गलत नीतियों को लेकर अब रालोद सड़कों पर उतरेगा और जगह-जगह मोर्चे निकाले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बागपत सांसद डॉक्टर सतपाल सिंह की बेटी यदि किसानों के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग कर सकती हैं तो उन्हें फिर अपने प्रति भी गलत सुनने का साहस होना चाहिए और आदत डाल लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा सब जगह सरकार के खिलाफ मोर्चे निकालेगा जिसकी रणनीति तैयार कर ली गई है।

रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रेणु तोमर ने कहा कि रालोद की आशीर्वाद पद यात्रा को लेकर सभी लोगों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। 28 अक्टूबर को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की सभा आयोजित होनी है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − one =