Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शहर में बिजली लाइनें होंगी अडर ग्राउंड, कपिल देव ने दिये निर्देश

मुजफ्फरनगर ।Muzaffarnagar News:राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्युत अधिकारियों को नगर के समस्त चौराहों की विद्युत लाईनों को अंडरग्राउंड करने के निर्देश दिये।विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर सदर में विद्युत समस्याओं के निस्तारण हेतु नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधीक्षण अभियंता बी.के. मिश्रा, अधिशासी अभियंता ए.के. वर्मा व उप खंड अधिकारी आई.पी. सिंह को बुलाकर सरकार द्वारा संचालित रिवैम्प योजना के अंतर्गत नगर के मुख्य चौराहों की विद्युत लाईनों को अंडरग्राउंड करने तथा जर्जर तारों को बदलने के निर्देश दिये हैं।

मंत्री कपिल देव ने हनुमान चौक, शिव मूर्ति, शामली अड्डा से नदी तक, महावीर चौक, मदीना चौक, लाला लाजपत राय चौक, विश्वकर्मा चौक, अंबेडकर चौक, झांसी रानी, मीनाक्षी चौक, अहिल्याबाई चौक, मालवीय चौक, ईदगाह चौक, फक्कर शाह चौक, बचन सिंह कॉलोनी आदि कॉलोनियों में जर्जर एवं लटके तारों को व्यवस्थित करने के क्रम में इन सभी लाईनों को अंडरग्राउंड करने को कहा।

कपिल देव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर में बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के लिए क्षेत्रवासी उनके कैंप कार्यालय के टेलीफोन नंबर 0131-2603331 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वे क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत है।

अधीक्षण अभियंता बी.के. मिश्रा, अधिशासी अभियंता ए.के. वर्मा व उप खंड अधिकारी आई.पी. सिंह ने विद्युत संबंधी समस्याओं के यथाशीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23215 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 11 =