Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तेज गति की कार की टक्कर से साईकिल सवार की मौत

Muzaffarnagar News: बुढाना। कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसारा बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव भसाना मे आज दोपहर के वक्त मुजफ्फरनगर की और से तेजगति एवं लापरवाही के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर समीपवर्ती गांव हबीबपुर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि इस हादसे बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन तथा पडौसी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनो तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि अभी तक इस सम्बन्ध मे कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। यदि कोई तहरीर आती है तो उक्त मामले मे आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। युवक की हुई अचानक मौत से परिवारजो मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + nine =