Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन, हम दो-हमारे दो के लिए संकल्प

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मीरापुर के कासमपुर खोला में सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ जानसठ चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने फीता काटकर किया।

स्वास्थ्य विभाग के कम्यूनिटी मैनेजर राबिन शर्मा ने कहा कि दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर होना चाहिए। बहू की समझदारी, सास की जिम्मेदारी से ही घर में खुशहाली आएगी।

मुख्य अतिथि प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि बहुएं बच्चों में अंतर व परिवार कल्याण के संसाधनों को अपनाने में हिचक महसूस करती हैं, जिसमें सास का अहम रोल होता है। अब सास-बेटा-बहू सम्मेलन कार्यक्रम के तहत सजग किया जा रहा है।

शिक्षक मदनपाल सिंह ने कहा कि शादी के दो साल बाद पहला बच्चा तथा उसके तीन साल बाद दूसरा बच्चा होना चाहिए, जिससे परिवार स्वस्थ्य व खुशहाल रहेगा। कासमपुर खोला की सीएचओ नेहा गुप्ता ने हम दो-हमारे दो के लिए संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में आशा कार्यकत्री प्रदीपा, बृजेश, बालेश, पिकी व माहेश्वरी को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानपति पंकज कपासिया, मदनपाल सिंह, अमित कुमार, देवेंद्र सिंह, महिला कविता, सुनीता, रानी, कोमल, सोनिया, राजबाला, मुनेश व मीनाक्षी आदि मौजूद रहीं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − two =