समाचार
9 जुआरियों को नकदी व ताश के पत्तों सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस बल ने खास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार अभियुक्त सोनू पुत्र स्व० चंद्रभान के मकान से अवैध रूप से जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
१.सोनू पुत्र स्व० चन्द्रभान निवासी ४६४/१ केशवपुरी थाना सिविल लाइन मु०नगर, २.ईनाम पुत्र अहसान निवासी खालापार थान कोतवाली नगर मु०नगर ,३.फैसन पुत्र चंद मिया निवासी योगेन्द्रपुरी थाना कोतवाली नगर मु०नगर, ४.आबिद पुत्र सलीम निवासी करीम नगर थाना कोतवाली नगर मु०नगर, ५.अकील पुत्र अलाउद्दीन निवासी अम्बाविहार थाना कोतवाली नगर मु०नगर, ६.शहज़ाद पुत्र जाफर निवासी काशीराम कॉलोनी थाना सिविल लाइन मु०नगर, ७.सारिक पुत्र नूरहसन निवासी योगेन्द्रपुरी थाना कोतवाली नगर मु०नगर, ८.मुरसलीन पुत्र यामीन निवासी करीम नगर थाना कोतवाली नगर मु०नगर, ९.दिलनवाज़ पुत्र शहनवाज निवासी करीम नगर थाना कोतवाली नगर मु०नगर – अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-१. १३ हज़ार ५८० रुपये नकद, २. ०१ ताश की गड्डी। अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग-१.मु०अ०स०-४६५/१९ धारा-३/४ जुआ अधिनियम थाना सिविल लाइन मु०नगर।
गहरा गड्ढा हादसे को दे रहा न्यौता
मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र में जानसठ रोड पर टिकैत चौक के पास मुख्य सड़क पर एक बहुत बड़ा गड्ढा पानी की पाईप लाइन ठीक करने के लिए खोदा गया था। जो काम पूरा होने के बावजूद अब तक नहीं भरा गया है जिस कारण आज बारिश होने के चलते वह स्थान बरसात के पानी से धँस गया। जमीन धंसने के कारण वहां से निकल रहे हल्के भारी वाहन चालकों सहित आम जनमानस में इसे लेकर भारी रोष देखा गया जिस कारण वहाँ दिन भर से लेकर देर रात्रि तक जाम की स्थिति बनी रही तथा सड़क के नीचे की मिट्टी बारिश होने के कारण कट रही है आस पास के लोगों का कहना है की उक्त काम में सबंधित विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है कहीं ऐसा ना हो की किसी वाहन के निकलते हुए यहां सड़क धंस जाए और यहां बड़ा सड़क हादसा न हो जाए। राहगीरों के साथ ही आस पास के रहने वाले नागरिकों ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से अनुरोध किया है की उक्त मामले में जाँच कराकर इसको सही कराये।
चचेरे भाई की हत्या
तितावी। बघरा में आज सुबह आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति की उसी के चचेरे भाई ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर सीओ फुगाना तथा थाना तितावी प्रभारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना तितावी क्षेत्र के कस्बा बघरा निवासी शाहिद पुत्र सफात का अपने ही चचेरे भाई अजमत पुत्र नजर के साथ विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि आज सुबह दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद अजमत ने शाहिद पर गोलिया चलाई। गोली लगने के कारण शाहिद बुरी तरह घायल हो गया। घटना से पूरे बघरा में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर सीओ फुगाना सिद्धार्थ सिंह तोमर थाना तितावी प्रभारी डी.के.त्यागी त भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस दुखद हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि परिजनो की तहरीर मिलने पर उक्त मामले मे कार्यवाही की जाएगी। यह दुखद हादसा क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना रहा।
जिला बदर दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने जिला बदर को तमचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशो के चलते विभिन्न मामलो मे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत शहर कोतवाल अनिल कप्परवान के नेतृत्व मे वहलना चौकी प्रभारी कपिलदेव ने चैकिंग के दौरान खालापार निवासी जिला बदर चल रहे आरजू नामक युवक को तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। जनपद की नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार कपरवान के नेतृत्व में वहलना चौकी इंचार्ज सब इस्पेक्टर कपिल देव ने जिला बदर आरजू निवासी खालापार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा दो कारतूस बरामद किए। न्यायालय से ६ माह के लिए जिला बदर किया गया था बदमाश।
वांछित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार नई मंडी कातवाली पुलिस ने धारा 307 व 504 के अभियुक्त धीरज पुत्र धर्मपाल निवासी मटियाली को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की तैयारी की।
तीन जुआरी व वारंटी दबोचा
ककरौली। पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर अपने घर पर जुआं खिला रहे आरोपी को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में सब इंस्पैक्टर तारिक वसीम व सब इंस्पैक्टर मंजीत सिंह ने क्षेत्र में गश्त व चैकिंग तलाशी के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव कम्हेडा में अपने घर पर जुआं खिला रहे हरेंद्र पुत्र हरफूल सिंह को उसके साथी राशिद पुत्र जमील, नवी पुत्र अलीहसन निवासी कम्हेडा को ताश के पत्तों व कुछ नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान फरार चल रहे वारंटी अंकित पुत्र प्रहलाद को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ब्राहमण समाज के मेधावियों का किया अभिनंदन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पटेलनगर स्थित श्री हरि काम्पलैक्स में महामना मालवीय परोपकारी समिति रजि. द्वारा ब्राहमण समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आर्युवेदिक चिकित्सा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाषचंद शर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने की। इसके अलावा सनातन धर्म डिग्री कालेज के प्रबंधक एवं समाजसेवी अखिलेशदत्त शर्मा, पूर्व विधायक सहारनपुर सुरेंद्र कपिल, शुक्रताल से आये दंडी स्वामी, मेरठ महानगर के ब्राहमण समाज के अध्यक्ष रविदत्त शर्मा एडवोकेट, ऑल इंडिया ब्राहमण समाज के दिल्ली से आये नगेंद्र शर्मा ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। समारोह का संचालन नीरज शर्मा ने किया। इस अवसर पर मेधावी बच्चों के सम्बोधित करते हुए डा. सुभाषचंद शर्मा ने कहा कि आज ब्राहमण समाज के गर्व हो रहा है कि वे अपने समाज के उन मेधावी बच्चों का अभिनंदन कर रहा है जिन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में उच्चतम स्थान प्राप्त किया है। हम उम्मीद करते है कि वे आगामी परीक्षाओं में भी अधिकतम अंक प्राप्त कर ब्राहमण समाज का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर दंडी स्वामी सुरेंद्र कपिल, आरपी शुक्ला आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर ब्राहमण समाज द्वारा प्रकाशित एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। समारोह के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कुल 125 बच्चों का अभिनंदन किया गया है सभी बच्चों को एक एक स्मारिका, बैग, पैन एवं डिक्शनरी प्रदान की गयी है और ब्राहमण समाज महामना मालवीय परोपकारी समिति के बैनर तले आगामी समय में भी ऐसे कार्यक्रम करता रहेगा। कार्यक्रम के आयोजन में बिजेंद्र कुमार शर्मा, सुभाषचंद शर्मा, पं. जयकुमार शर्मा, वरूण शर्मा, विनोद गौतम, अंशुल शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, राजेश पाराशर, विवेक पाठक, राकेश शर्मा, चन्द्रमोहन शर्मा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
मेडिकल कैंप आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास
परिषद मुजफ्फरनगर समृद्धि, उन्नति एवम् मंजरी शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के सातवे कार्यक्रम के रूप में एक मेडिकल कैंप एस. डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज निकट झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया। जिसमें ३५० छात्राये लाभान्वित हुई। दांतों की जाच डॉ० बैकुंठ अग्रवाल जी द्वारा, आंखों की जांच वरदान नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से, होमियोपैथी चिकित्सा डॉ० प्रवेश कुमार जी के द्वारा, फिजियोथैरेपी जांच डॉ० शुभांग भारद्वाज जी के द्वारा व खून की जांच डॉ० विनोद वर्मा जी द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आर.के सिंह जी (प्रांतीय चेयरमैन) व श्रीमती अलका सिंह जी (प्रांतीय महिला संयोजिका) जी रहे ।जहाँ डॉ वैकुण्ठ ने नियमित रूप से सुबह एवं रात को सोते समय ब्रश करके सोने की सलाह दी। डॉ प्रवेश कुमार ने छात्राओं को लम्बाई बढ़ाने के उपाय बताये। डॉ शुभांग ने कहा बच्चों को हरी सब्जीओं का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए तथा हड्डियों की मजबूती के लिए दूध पीना चाहिए। डॉ विनोद वर्मा ने कहा की खून की जांच समय समय पर अति आवश्यक है ताकि बीमारी का समय से पता लगाया जा सके। संस्कृति सप्ताह के आठवे कार्यक्रम के में इसी विद्यालय के प्रागण में एक ठंडे पानी के वाटर कूलर आर ओ सहित का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश जी (क्षेत्रीय सचिव) एवं श्रीमती नीता दुब्लिश जी (प्रांतीय उपाध्यक्ष), प्रांतीय उपाध्यक्ष नवीन सिंघल तथा शाखा संरक्षक विनोद संगल व् सुरेंदर अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष संदीप जैन, संस्थापक अध्यक्ष राजेंदर सिंघल द्वारा किया गया। पूर्वाध्यक्ष मनोज सेठी के अनुसार शाखा द्वारा लगाए गए इस स्थायी प्रकल्प से प्रतिदिन हज़ारों छात्राये लाभान्वित होगी। विगत में शाखा द्वारा अन्य स्थान पर भी वाटर कूलर, कंप्यूटर लैब लगाए गए है। कार्यक्रम संयोजक मधुसुदन बंसल, राजेश जैन व् अंकित संगल रहे। इस अवसर पर उपस्थित रहे निधीश भारद्वाज, शाखा सचिव सचिन मोहन गोयल, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, मंजरी शाखा अध्यक्षा नीरा सिंघल, कोषाध्यक्ष ऋचा गुप्ता, संयोजिका टीना अग्रवाल, उन्नति शाखा सचिव व् कौशल कृष्ण अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुरेंदर नाथ मित्तल, बृजमोहन सिंघल, अरविन्द गुप्ता, विवेक वर्मा, पंकज बंसल, वंदना सिंघल, मिनाक्षी मित्तल आदि आदि। कार्यक्रम के प्रेरणा स्त्रोत प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री सिंघल जी रहे।
