Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चचेरे भाई की गोलियों से भूनकर हत्या

तितावी। बघरा में आज सुबह आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति की उसी के चचेरे भाई ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर सीओ फुगाना तथा थाना तितावी प्रभारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना तितावी क्षेत्र के कस्बा बघरा निवासी शाहिद पुत्र सफात का अपने ही चचेरे भाई अजमत पुत्र नजर के साथ विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि आज सुबह दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद अजमत ने शाहिद पर गोलिया चलाई। गोली लगने के कारण शाहिद बुरी तरह घायल हो गया। घटना से पूरे बघरा में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पाकर सीओ फुगाना सिद्धार्थ सिंह तोमर थाना तितावी प्रभारी डी.के.त्यागी त भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस दुखद हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि परिजनो की तहरीर मिलने पर उक्त मामले मे कार्यवाही की जाएगी। यह दुखद हादसा क्षेत्र मे चर्चा का

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk