उत्तर प्रदेश

Amethi News: रोडवेज बस ने रौंदा बाइक सवार दो सगे भाइयों को

Amethi News: अगुरुवार सुबह एक रोडवेज बस  ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। गंभीर चोट आने के कारण युवकों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक सगे भाई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब विधिक कार्रवाई भी कर रही है। फुरसतगंज थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी चंदन (30) व सुभाष (24) पुत्र रामशंकर साहू बाइक से घर से बाजार के लिए निकले थे। अभी दोनों भाई स्थानीय थाना क्षेत्र के रायबरेली-सुलतानपुर हाईवे पर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के पास पहुंचे ही थे कि सामनें से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें भीषण टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है बस की टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों भाई बाइक से उछल कर सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे। जब तक लोग वहां पहुंचे सिर में गंभीर चोटें आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम में भेजा है़। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लोगों में इस घटना  से गहरा आक्रोश है। लोगों ने दोषी बस चालक को गिरफ्तार करने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20965 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 8 =