उत्तर प्रदेश

Shamli News: सीओ सिटी कार्यालय में खाया जहर, सूदखोर के ब्याज और सीओ की प्रताड़ना से परेशान

Shamli News:  सूदखोर के ब्याज और सीओ की प्रताड़ना से परेशान एक व्यक्ति ने सीओ कार्यालय में ही जहर का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में व्यक्ति को शामली के राजकीय चिकित्सालय  में भर्ती कराया, जहां उसकी दशा गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि सीओ ने अपने ऊपर सभी आरोपों को नकारा है।

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र (Adarsh Mandi) के पंजाबी कॉलोनी निवासी संजय बजाज ने कुछ वर्ष पूर्व शामली सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी अशोक बजाज से कुछ रुपया ब्याज पर लिया था। बताया जाता है कि मूल और ब्याज देने के बावजूद अशोक बजाज द्वारा उसकी शिकायत सीओ सिटी को की गई।

 सीओ सिटी द्वारा बिना किसी जांच-पड़ताल के ही पीड़ित पर रुपए देने का दबाव बनाया गया और मानसिक टॉर्चर करते हुए जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। आज शाम भी पीड़ित पक्ष को सीओ कार्यालय में बुलाया गया, जहां उसके साथ सीओ प्रदीप कुमार द्वारा अभद्रता करते हुए जेल भेजने की धमकी दी गई।

जिससे पीड़ित परेशान होकर व्यक्ति ने सीओ कार्यालय में विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और वे उसको गंभीर अवस्था में शामली के राजकीय चिकित्सालय (Shamli Rajkiya Chikitsalaya) में लेकर पहुंचे। जहां उसकी दशा गंभीर होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पत्नी ने सीओ सिटी पर सूदखोर से सांठगांठ कर परेशान करने में जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मामले में पीड़ित का उपचार करने वाले डॉक्टर का कहना है कि संजय नाम के व्यक्ति ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार देकर उसको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

CO City Pradeep Kumar) का कहना है कि मेरे सामने रुपए के लेन-देन का मामला आया था, जिस पर जांच के बाद मैंने कोर्ट के माध्यम से निर्णय लेने को कहा था आज मैंने दोनों पक्षों को अपने बयान देने के लिए बुलाया था। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + eight =