समाचार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्क्ृतिक कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा में सजधजकर आये थे। पूरे विद्यालय प्रांगण को दही हांडी और राधा-कृष्ण की चित्रकला से सजाया गया था। बच्चों ने श्रीकृष्ण की सुन्दर रासलीला पेश की और भजन व गीतों पर मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया। राधा और कृष्ण बने इन बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती मधु गोयल जी, श्रीमती संजू सिंघल जी व श्रीमती नीता सिंघल जी का नन्हे मुन्ने बच्चों ने बैज लगाकार व बुके भेंट कर अभिनन्दन एवं स्वागत किया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान विद्यालय के कक्षा नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी मंचीय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कक्षा एक से पांच तक की छात्र छात्राओं ने भी अनेक सराहनीय कार्यक्रम प्रस्तुत किये। श्रीकृष्ण लीला का नाटय मंचन आकर्षण का केन्द्र बना। कक्षा एक के विद्यार्थियों ने च्नटखट माखन चोरज् कविता को प्रस्तुत कर सभी की प्रशंसा बटोरी। नर्सरी कक्षा के छोटे बच्चों ने माखन चोर गीत पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुति दी।
राधा और कृष्ण बने इन छोटे बच्चों का नृत्य देखकर सभी मुंत्रमुग्ध हो गये। यूकेजी और एलकेजी के नन्हे बच्चों ने भी श्रीकृष्ण की लीला को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा एक के विद्यार्थियों ने जहां श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को पेश करते हुए आकर्षक गीत प्रस्तुत किया तो वहीं कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने सुन्दर गीत पर नृत्य किया। कक्षा सात के विद्यार्थी लक्ष्य से श्रीकृष्ण की लीला पर आधारित भजन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्रीमती मधु गोयल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जन्माष्टमी का पर्व श्रीकृष्ण की नटखट बाल लीलाओं से जुड़ा हुआ है। नन्हें मुन्ने बच्चों ने जिस उत्साह के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किये वह प्रशंसनीय है। बच्चों ने यहां मंचीय प्रस्तुति से साबित किया है कि बचपन नटखट ही होता है। विद्यालय के डायरेक्टर श्री जी.बी. पाण्डेय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचार और अन्याय की समाप्ति के लिए विश्व का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने युद्ध के मैदान में विचलित हुए बिना अर्जुन को धर्म का पाठ पढ़ाया। उनके इस अवतार से हमें आदर्श और कर्तव्यनिष्ठा की सीख मिलती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रसंग से भी जुड़ा हुआ है। भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का इस धरती पर अवतार हुआ और यह पर्व भारत के साथ ही विश्व के अनेक देशों में पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन ही जीवन का मुख्य नियम है। हमें कल क्या होगा, कल क्या हुआ, इसकी चिंता को छोड़कर केवल आज में ही जीना चाहिए, क्योंकि वर्तमान ही सत्य है। उन्होंने सभी से अच्छे कर्म करने के लिए आह्नान करते हुए कहा कि गीता में श्रीकृष्ण ने कर्म ही पूजा का संदेश दिया है। हमें अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श को भी अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में प्राइमरी विंग की इंचार्ज श्रीमती कविता रावल व स्कूल कोर्डिनेटर श्रीमती बबीता वर्मा सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
दहेज में 50 लाख नगद, दिल्ली में फ्लैट और दो बीघा जमीन नहीं मिलने पर डेंटिस्ट पत्नी को दिया तलाक
मुजफ्फरनगर। अतिरिक्त दहेज में 50 लाख रुपये, फ्लैट व दो बीघा जमीन की मांग पूरी नहीं होने पर डेंटिस्ट शौहर ने अपनी डेंटिस्ट पत्नी को तीन तलाक दे दिया। एसपी सिटी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शौहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी डॉ. सायरा बानो पुत्री महबूब अली ने एसपी सिटी को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसका निकाह 12 दिसंबर 2017 को देवबंद के मोहल्ला कोटला निवासी डॉ. ताहिर से हुआ था। पति-पत्नी दोनों डेंटिस्ट हैं। ताहिर देवबंद में ही देवबंद डेंटल केयर नाम से क्लीनिक चलाता है।
सायरा बानो का कहना है कि निकाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में 50 लाख नकद, दिल्ली में फ्लैट व पिता की जमीन में से दो बीघा कृषि भूमि की मांग शुरू कर दी गई थी। विरोध करने पर उसको कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की जाती थी। निकाह के करीब एक साल बाद बेटी को जन्म देने के बाद बेटा न होने की बात कहकर उत्पीड़न किया जाने लगा।
आरोप है कि 15 अप्रैल 2019 को शौहर ने डॉ. सायरा बानो को तीन बार तलाक बोलकर घर से जाने को कहा। घर से नहीं निकलने पर 21 अप्रैल को उसे कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ देने के बाद कार में डालकर अचेतावस्था में मुस्तफाबाद के बाहर लाकर फेंक दिया गया। उसकी मासूम बेटी भी ससुराल पक्ष के कब्जे में ही है।
इस संबंध में नई मंडी कोतवाली में दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास का मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था। अब एसपी सिटी के आदेश पर गुरुवार को नई मंडी पुलिस ने आरोपी शौहर के खिलाफ तीन तलाक विरोधी अधिनियम के तहत भी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़
मुजफ्फरनगर। भारत भूमि को कर्मप्रधानता का संदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर जनपद सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिरों को रंगीन रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया जिन्हे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए।
नगर के विभिन्न मंदिरों के साथ साथ गली मोहल्लों में सुंदर सुंदर झांकियां सजाई। जिसे देखने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगर के मुख्य मंदिर बालाजी धाम, गंणपति धाम, खाटूश्याम मंदिर, गांधी कालोनी स्थित गौलोक धाम, लक्ष्मी नारायण मंदिर, रुड़की रोड स्थित कुष्ठ आश्रम मंदिर, नई मंडी बिंदल बाजार स्थित माता वाला मंदिर, ंसकीर्तन भवन नई मंडी, नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मंदिर, अंसारी रोड स्थित बोहरो का मंदिर, अग्रसैन विहार स्थित श्री खाटूश्याम शिवदुर्गा मंदिर, इन्दिरा कालोनी स्थित शिव मंदिर, शिवचौक, गऊशाला रोड मंदिर शहर कोतवाली मंदिर आदि अनेक मंदिरों में बहुत ही सुंदर-सुंदर एवं मनोहारी झांकियां सजाई गई। भगवान आशुतोष, पार्वती, श्री राधा कृष्ण, सुदामा,श्रवण, साईंबाबा की भव्य झांकियां श्रद्धालुओं की आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ साथ नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी जन्माष्टमी को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने भी अपने घरों के बाहर गली मौहल्लों एवं बाजारों में सुंदर झांकियां सजाई। गांधी कालोनी के सुभाष नगर स्थित श्री शिवशक्ति शनि मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
धूमधाम के साथ मनाया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड़ स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोंल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने माँ सरस्वती एवं श्री कृष्ण के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। सरस्वती वन्दना के पश्चात प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने श्री कृष्ण के जन्म की घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दू धर्म में अनेक महापुरूषों ने इस धरती पर जन्म लेकर समाज का कल्याण किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्रों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हर्ष एवं कपिल द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में राधा-कृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। आचार्या जूली नामदेव ने श्री कृष्ण के जीवन परिचय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण कर्मयोगी, दिव्यज्ञानी, श्रेष्ठ मित्र और ज्ञान अधिष्ठात्रा है, उन्होंने संसार को फल रहित कर्म करने की प्रेरणा दी थी। च्श्रीमद्भगवत गीताज् के उपदेशों में भगवान श्री कृष्ण ने जन्म-मृत्यु, आत्मा-परमात्मा, लाभ-हानि आदि रहस्यों को विस्तार से समझाया। श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि श्री कृष्ण मथुरावासियों के ही नहीं अपितु समस्त हिन्दू धर्म के प्रेरणादायी थे। इस अवसर पर अनमोल, राजू व दीपक ने सामूहिक नृत्य अरे द्वार पालों, सामूहिक नृत्य राधा-कृष्ण तथा आचार्या जूली नामदेव द्वारा भजन हरि जी मोरे नैनों आगे रहियों आदि द्वारा प्रस्तुत किये गये नृत्य ने दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। छात्रों के कार्यक्रमों की तैयारी कराने में जूली नामदेव, नेहा शर्मा, अनुष्का त्यागी, नीलम शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर धनप्रकाश वर्मा, अंकुर राजवंशी, राजकमल वर्मा ने भी श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित घटनाओं एवं उनकी बाल लीलाओं का वर्णन बडे ही मार्मिक ढंग से छात्रों से समक्ष प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।
कुंवर जगदीश प्रसाद स्कूल में धार्मिक आयोजन
मुजफ्फरनगर। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाईस्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा सात आठ के छात्र छात्राओं द्वारा मटकी सजाओं व बांसुरी सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गयां जिसमें बहुत अधिक संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं द्वारा रंगारंग कलाकृति द्वारा मटकियां सजाकर उन्हे नया रूप दिया गया व छात्रों द्वारा बांसुरी सजावट का प्रदर्शन श्री कृष्ण के प्रति श्रद्वा को दर्शाता है। बांसुरी सज्जा इतनी मनोहारी थी कि मानो श्री कृष्ण की मुरली स्वतः ही गूंज उठेगी। इसी के साथ ही कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म शिशु उपवन के नन्हे मुन्हे शिशु भी राधा कृष्ण के स्वरूप में विद्यालय आये व मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किये जिनकी छठा देखते ही बनती थी। मटकी व साज सज्जा में छात्र छात्राओं ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय वा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्या विनीता गर्ग ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व शुभ आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
पालिका चेयरमैन ने किया उत्साहवर्धन
मुजफ्फरनगर। जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल शारदेन पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची और उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रोग्राम पर उनका उत्साहवर्धन किया और बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया स्कूल की प्रधानाचार्य द्वारा पालिका अध्यक्ष का स्कूल के प्रोग्राम में आने पर आभार जताया इस अवसर पर एसपी सिटी सतपाल की धर्मपत्नी एवं स्कूल का समस्त स्टाफ बच्चों के पैरंट्स एवं एसके बिट्टू मौजूद रहे।
दिलाया संकल्प
मोरना। स्वामी कल्याण देव एसडी इंटर कॉलेज शुकतीर्थ में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में मेरा भारत नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं को जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प दिलाया। बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। गांव गोयला स्थित श्री जाहरवीर गोगा माढी मंदिर में उत्तरप्रदेश निर्माण संगठन द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन चौधरी सौ सिंह गोयला की अध्यक्षता व उपाध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह किताश एवं संचालन उत्तर प्रदेश निर्माण संगठन क जिला महासचिव सतेंद्र राठी ने किया। .
भाजपा नेता नकदी सहित सकुशल बरामद
मुजफ्फरनगर। खतौली से लापता भाजपा नेता को पुलिस ने बरामद कर लिया है। भाजपा नेता 7 लाख रूपयों की नकदी सहित लापता हो गया था। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी जिस पर पुलिस ने भागदौड कर भाजपा नेता को बरामद कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि खतौली निवासी भाजपा नेता नरेश विश्वकर्मा सात लाख रूपये नकद लेकर मोदीनगर गाड़ी खरीदने के लिए गये थे तभी वह लापता हो गये थे। जब भाजपा नेता का फोन बंद आया और काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पुलिस ने भागदौड करते हुए आज भाजपा नेता को नकदी सहित सकुशल बरामद कर लिया जिससे परिजनों व समर्थकों ने राहत की सास ली।
पौधारोपण अभियान चलाया
बुढ़ाना। जमीयत उलमा-ए-हिन्द शाखा बुढ़ाना के पदाधिकारी ने कस्बे के कुरैशियान कब्रिस्तान में वृक्षो को रोपित कर वृक्षारोपण अभियान को आरम्भ किया। जमीयत के इस अभियान में एसडीएम दीपक कुमार व सीओ विजय प्रकाश सिंह ने वृक्षारोपण किया। जमीयत सदर हाफिज शेरदीन, हाफिज तहसीन, आसिफ क़ुरैशी, इसरार क़ुरैशी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड-पौधो को अवश्य लगाना चाहिए। जमीयत के इस अभियान की दोनों अधिकारियों ने सराहना की। इस मौके पर वृक्षारोपण अभियान के प्रभारी आसिफ कुरैशी ने जानकारी दी। .
ई रिक्शा से गिरकर कई घायल
रोहाना। अनियंत्रित होकर ई रिक्शा के पलट जाने से ई रिक्शा में सवार महिलाएं व बच्चे घायल हो गये। घायलों की चींख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भिजवाया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह छपार थाना क्षेत्र के रोहाना रई मार्ग पर सवारियों से लदी एक ई रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। बताया जाता है कि ई रिक्शा में महिलाएं व बच्चे सवार थे। महिलाओं व बच्चों के चीख्ांने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास केखेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत ही वहां पर पहुंचे ग्रामीणों ने ई रिक्शा के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। इसी बीच मामला संज्ञान में आने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस व ग्रामीणां ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भिजवा दिया।
ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्य़ालय के प्रबंधक विनोद सिंघल तथा प्रधानाचार्या श्रीमती सुतपा बोस ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा को तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर किया। इस पावन पर्व पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। नन्हे मुन्हे बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं के सुंदर झाकियों के रूप में प्रस्तुत किया। नन्हे मुन्हे बच्चों ने श्री राधा कृष्ण के रूप में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न गीतों पर दांडिया व नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दोरान प्रधानाचार्या श्रीमती सुतपा बोस ने सभी को इस पर्व की महत्ता की जानकारी देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंघल तथा प्रधानाचार्य ने सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मची धूम
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड़ स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोंल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने माँ सरस्वती एवं श्री कृष्ण के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। सरस्वती वन्दना के पश्चात प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने श्री कृष्ण के जन्म की घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दू धर्म में अनेक महापुरूषों ने इस धरती पर जन्म लेकर समाज का कल्याण किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्रों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हर्ष एवं कपिल द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में राधा-कृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। आचार्या जूली नामदेव ने श्री कृष्ण के जीवन परिचय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण कर्मयोगी, दिव्यज्ञानी, श्रेष्ठ मित्र और ज्ञान अधिष्ठात्रा है, उन्होंने संसार को फल रहित कर्म करने की प्रेरणा दी थी। च्श्रीमद्भगवत गीताज् के उपदेशों में भगवान श्री कृष्ण ने जन्म-मृत्यु, आत्मा-परमात्मा, लाभ-हानि आदि रहस्यों को विस्तार से समझाया। श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि श्री कृष्ण मथुरावासियों के ही नहीं अपितु समस्त हिन्दू धर्म के प्रेरणादायी थे। इस अवसर पर अनमोल, राजू व दीपक ने सामूहिक नृत्य अरे द्वार पालों, सामूहिक नृत्य राधा-कृष्ण तथा आचार्या जूली नामदेव द्वारा भजन हरि जी मोरे नैनों आगे रहियों आदि द्वारा प्रस्तुत किये गये नृत्य ने दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। छात्रों के कार्यक्रमों की तैयारी कराने में जूली नामदेव, नेहा शर्मा, अनुष्का त्यागी, नीलम शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर धनप्रकाश वर्मा, अंकुर राजवंशी, राजकमल वर्मा ने भी श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित घटनाओं एवं उनकी बाल लीलाओं का वर्णन बडे ही मार्मिक ढंग से छात्रों से समक्ष प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।
कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
मुजफ्फरनगर। भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाये जाने वाले जन्माष्टमी पर्व का आयोजन आज द. एस. डी. पब्लिक विद्यालय में धूम-धाम से किया गया। कर्म का सन्देश देने वाले श्रीकृष्ण अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माने जाते हैं। आज ही के दिन सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु जी ने श्रीकृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था। विद्यालय में कन्हैया व राधा के रूप में सजकर आये बच्चे सबका मन मोह रहे थे। इन बच्चों ने श्रीकृष्ण के गीत ’बांसुरी की धुन…’ पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया। एक नन्हे बच्चे द्वारा प्रस्तुत कविता …
’भारत के महाभारत में कृष्ण तुम्हें आना ही होगा।
फिर से धरती पर शान्ति का शंख बजाना होगा।’
ने तो जैसे समसामयिक परिस्थितियों व उनमें ईश्वर के अवतार की आवश्यकता का सजीव चित्र ही प्रस्तुत कर दिया। विविध रंगों की सजावट से सजा विद्यालय रूपी परिवार मानो घर में एक नवीन सदस्य के आगमन की खुशी प्रस्तुत कर रहा था। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए बच्चों के उत्साह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चों का जोश उनमें भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम का दृष्टांत प्रस्तुत करता है। आज की नव पीढ़ी को श्रीकृष्ण के गीता-उपदेश का श्रवण तथा मनन करना चाहिए। बुराई पर अच्छाई की विजय का सन्देश देने वाला आज का आयोजन उल्लासपूर्ण होने के साथ-साथ भक्ति व श्रृद्धा से परिपूर्ण था।
हर ओर दिखाई दिए राधा-कृष्ण
मोरना । मोरना मे स्थित मॉउंट फोर्ट पब्लिक स्कुल मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। सभी बच्चे राधा व कृष्ण की पोशाक पहनकर आए। स्कूल परिसर को श्री कृष्ण जन्म के लिए शिक्षिकाओं द्वारा सजाया गया। कृष्ण जी का हिन्डोला सजाया गया व बच्चों ने झांकिया सजाई। कन्हैया के रूप में सजे नन्हें मन्ने सबका मन मोह रहे थे।
स्कूल में बच्चों का चौकलेट, टोफी एवं मिठाई वितरण कर प्रबन्धक द्वारा डाश सचिन जैन ने कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से हमें सीखना चाहिए कि किस तरह से हर परिस्थिति का सामना करें। उन्होंने कंस का संहार करके लोगों को अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। द्रोपदी की लाज बचाई। श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देकर आत्मा, परमात्मा, योग, कर्म की व्याख्या की।
स्कुल के व्यवस्थापक अमित वर्मा, राघवेंद्र एवं प्रियंका चौहान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने संदेश दिया कि व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए, फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा कर्म होता है। उन्होंने मोह माया से दूर रहने की बात कही। श्रीकृष्ण ने भरसक प्रयास किया कि महाभारत का युद्ध न हो। जब युद्ध नहीं रुका तो वे पांडवों के पक्ष में थे क्योंकि वे सत्य के पथ पर थे। इसलिए हमें सदा सत्य का साथ देना चाहिए। मुश्किल से मुश्किल समस्या का भी हल निकाला जा सकता है।
कार्यक्रम में कुछ बच्चों ने कृष्ण के गीतों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया। कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों ने विधिवत श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की व प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबन्धक डॉक्टर सचिन जैन ने बच्चों व शिक्षिकाओं को अपना आशीर्वाद देते हुए पर्व की बधाई दी एवं कार्यकर्म मे समस्त स्टाफ़ डोली शर्मा, सारिका, शिवानी, पूजा, शुभरा, रजनी, प्रिया, एकता, शिखा, सृष्टि आदि अध्यापिकाये मोजुद रही
प्रकाश शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
मुजफ्फरनगर। प्रकाश शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील त्यागी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छात्रों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत तक श्रीकृष्ण के चरित्र के विषय में अवगत कराया गया। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं ने राधा कृष्ण के गीतों पर नृत्य कर उत्कृष्ट अभिनय किया। कार्यक्रम में हिमानी, वंशिका, नंदीनी, वसु, निधि, रिया, एंजल, राखी, धानी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान संयोजक सुनील त्यागी द्वारा बच्चों का मोटीवेशन किया गया जिससे बच्चों में संस्कारात्क हो तथा समाज को एक नई दिशा दी जा सके।
चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने कचहरी में जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने कई को हिरासत में ले लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी समयपाल अत्री के निर्देशन में पुलिस ने कचहरी परिसर में जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाया गया। बताया गया है कि आज कचहरी में कई शातिरों की पेशी थी। जिसे लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क थी। पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर कचहरी में घूम रहे कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है।
जागरूक किया
खतौली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ के निर्देशानुसर भैंसी के राजकीय कन्या इंटर कालेज में किशोर स्वास्थ्य मंच के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक तो किया ही साथ ही उनको सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में गालिबपुर की डाक्टर टीम ने विधालय के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्हे सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य के प्रति योजनाओं की जानकारी भी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा कपिल कुमार ने छात्राओं को किशोर अवस्था में होने वाले परिवर्तन मेन्स्ट्रअल, हाईजीन, राष्ट्रीय कृमि, मुक्ति दिवस, आयरन, फालिक, ऐसिड, पादक पदार्था के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के लिए जागरूक किया।
मजदूर की मौत
मुजफ्फरनगर। करंट लगने से हादसे के तहत मजदूर की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कादीपुर निवासी टिंकू पुत्र भोपाल सिंह पिछले कुछ समय से भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल में मजदूरी करता था। बताया जाता है कि रोजाना की भांति बीती शाम युवक टिंकू अपने घर से पेपर मिल में मजदूरी करने के लिए निकला तथा देर रात्रि मिल में मजदूरी करते समय अचानक विद्युत तार की चपेट में आ जाने से हादसे के तहत करंट लग जाने से उसकी मौत हो गयी। इस दुखद हादसे से उसके साथी मजदूरों में हडकम्प मच गया तथा फैक्ट्री कर्मचारी व मिल प्रशासन के अधिकारी मौके पर एकत्रित हो गये। मिल प्रशासन के अधिकारियों द्वारा फैक्ट्री मालिक व पुलिस को इस हादसे से अवगत कराया गया। वहीं दूसरी ओर मृतक मजदूर के साथियों ने उसके परिजनों को भी इस हादसे से अवगत कराया। देर रात्रि युवक टिंकू की मौत की खबर से परिजनों में केहराम मच गया। परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुंरत ही फैक्ट्री की ओर दौड पडे। वहीं मामला संज्ञान में आते ही नई मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। बताया जाता है कि परिजनों ने मजदूर की मौत पर हंगामे का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने बुझाने तथा मिल मालिक द्वारा आर्थिक सहायता का आश्वासन देने पर परिजनों का रोष शांत हुआ। जिसके चलते पुलिस ने परिजनों तथा फैक्ट्री कर्मियों की मौजूदगी में पचंनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बताया जाता है कि मृतक मजदूर के पजिरनों व मिल मिल प्रशासन के बीच समझौता वार्ता चल रही है।
स्कूली छात्रों से ठगी करने वाले ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। स्कूली छात्रों को चंगुल में फंसाकर मोटी रकम की ठगी करने वाले एक ठग को थाना सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र में मोहित शर्मा नाम का एक ठग स्कूली छात्रों से परीक्षा में नम्बर बढवाने के नाम पर मोटी रकम ठगता रहता था। ठग मोहित शर्मा ने दो स्कूली छात्रों अर्णनव व आयुष्मान को परीक्षा में नम्बर बढवाने की बात कहकर अपने चंगुल फंसा लिया बताया जा रहा है कि दोनों छात्र उक्त ठग के चंगुल में फंसते चले गये और लगातार उसे हजारों रूपये देते रहे, जब दोनों छात्र परेशान हो गये, तो उन्होंने गांधी कॉलोनी निवासी सन्नी कपूर से सम्पर्क किया और पूरी व्यथा सुनाई। सन्नी कपूर ने दोनों छात्रों के परिजनों से सम्पर्क किया और उन्हें साथ लेकर थाना सिविल लाईन में जाकर थानाध्यक्ष समरपाल अत्रि को पूरी बात बताई। थानाध्यक्ष ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और तत्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी ठग मोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मोहित शर्मा के पकड़े जाने के बाद दोनों छात्रों के परिजन व सन्नी कपूर थाना सिविल लाईन पहुंचे और थानाध्यक्ष समरपाल अत्रि को धन्यवाद दिया। एक पीडित छात्रा अर्णव के पिता आकाश कुमार इस मामले की जानकारी देते हुए फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस ने आरोपी ठग मोहित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल रवाना कर दिया।
