समाचार
४२वीं यूपी स्टेट शूटिग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। ४२वीं यूपी स्टेट शूटिग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में प्रदेश से पहुंचे शूटरों के बीच मुजफ्फरनगर के शूटरों ने भी प्रतिभा दिखाई। यूथ वर्ग में जनपद के सात शूटरों ने प्री नेशनल के लिए स्थान बनाया। मेरठ में द्रोणाचार्य शूटिग रेंज में आयोजित हुई ४२वीं यूपी स्टेट शूटिग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमे शूटिग की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। १० मीटर एयर पिस्टल से लेकर राइफल, २५, २२ व ३२ मीटर पिस्टल और ५० मीटर व २२ मीटर राइफल प्रतियोगिताएं कराई गई। इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खेल इंडिया शूटिग ट्रेनिग एकेडमी के शूटरों ने भी भाग लिया। यूथ वर्ग १० मीटर एयर पिस्टल में हर्ष चैधरी, आयुष राठी, आर्यन, निखिल, नितिन, प्रत्यक्ष तोमर, कार्तिक ने अच्छा प्रदर्शन कर जिले में नाम रोशन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में जीत प्राप्त कर प्री नेशनल के लिए उत्तीर्ण किया। खेल इंडिया शूटिग ट्रेनिग एकेडमी के निदेशक दीपक वालिया ने बताया कि उत्तीर्ण हुए शूटरों को अलग से शिविर लगाकर अभ्यास कराया जाएगा।
झूठी सूचना देने पर पकडा
भौराकला। ग्राम सदरुद्दीन नगर थाना भौराकलां के रहने वाले अमित पुत्र पीरू सोनू पुत्र हरदास ने ग्राम सदरुद्दीन नगर के ही रहने वाले अंकित पुत्र श्यामपाल का मोटर साइकिल सवार ०३ व्यक्तियों द्वारा खेत से उसका अपहरण कर जबरदस्ती ले जाने की झूठी सूचना थाना भौराकलां पुलिस को दी तथा दोनों अभियुक्तो द्वारा अंकित की उम्र को ८-९ वर्ष बताया गया, जबकि ना ही अंकित का अपहरण हुआ है और ना ही उसकी उम्र ८-९ वर्ष है। अंकित की उम्र १७ वर्ष है और वह अपने खेत से अपने दोस्त के साथ पानी का टैंकर लेने के लिए शाहपुर गया था, जो वापस आ गया है अभियुक्तों द्वारा थाना भौराकलां को झूठी सूचना देने के संबंध में थाना भौराकलां पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि किसी भी प्रकार की अफवाह/झूठी सूचना दे अन्यथा ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
बच्चा चोरी की झूठी सूचना देने पर तीन को दबोचा
शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त बिंदुराज पुत्र चतरू निवासी ग्राम मधेड़ा थाना शाहपुर जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को सूचना दी गई कि अभियुक्त .गौतम सिंह उर्फ बिठूल पुत्र सतपाल निवासी ग्राम धनायन थाना शाहपुर मुज़फ्फरनगर बच्चा चोरी करने की फ़िराक में है, जिस पर थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मोके पर पहुंची तथा दोनों अभियुक्तों को पकड लिया तो अभियुक्तगण आपस में झगड़ा करने लगे तथा एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे, तो थाना शाहपुर पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अभियुक्तों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है वहीं दूसरी ओर थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कसेरवा के रहने वाले चाँद पुत्र दलशेर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को ग्राम कसेरवा में बच्चा चोरी गैंग के घूमने की सूचना दी गयी, जिस पर थाना शाहपुर पुलिस तत्काल ग्राम कसेरवा पहुंची तथा गांव के साथ साथ जंगल ग्राम कसेरवा में भी गहन चेकिंग की गई, तो कहीं पर भी इस प्रकार का कोई तथ्य दिखाई नहीं दिया, जिस पर इस प्रकार की भ्रामक अफवाहे फ़ैलाने वाले अभियुक्त चाँद पुत्र दलशेर को भी थाना शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट व नवसृजित कीर्ति शाखा के संयुक्त तत्वधान में संस्कृति माह के कार्यक्रम न० ११ में अ
अन्र्तविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन जैन कन्या इन्टर कालिज पटेल नगर नई मण्डी पर आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निष्काम गर्ग (प्रा० चैयरमेन) व अति विशिष्ट अतिथि राधे श्याम गर्ग (प्रा० संयोजक) जी का सानिध्य हमे प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल में जे. के. मित्तल, डी. सी. मित्तल, श्रीमती गीता जैन, श्रीमती बीना कुमार, श्रीमती सुर्कमा शर्मा का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में भागवन्ती सरस्वती विद्या मन्दिर, वैदिक पुत्री कन्या इन्टर कालिज, जैन कन्या इन्टर कालिज, नवाब अजमत अली खांन गल्र्स इन्टर कालिज व एस. डी. गल्र्स इन्टर कालिज गांधी कलोनी की छात्राओं ने भाग लिया। सीनियर विंग की छात्राओं का विषय आज कल महिलाओं की स्थिती व जूनियर विंग में इन्टरनेट के प्रभाव पर पक्ष व विपक्ष दोनों पर प्रतियोगियो ने प्रस्तुति दी।सभी छात्राओं ने इतनी आर्कषक प्रस्तुति दी कि सभी निर्णायको को निर्णय करने में काफी समय लग गया। सभी सम्मानित अतिथियों व निर्णायक मण्डल को शाखा की और से पटका पहना कर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शाखा की और से जैन कन्या इन्टर कालिज की प्रधानाचार्य श्रीमती कंचन प्रभा शुक्ला जी को शाल पहना कर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील गर्ग द्वारा किया गया। कार्य्यक्रम को सफल बनाने में शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण अग्रवाल, अध्यक्ष अजय अग्रवाल एडवोकेट, सचिव अनिल प्रकाश बंसल, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, शाखा महिला संयोजिका श्रीमती सोनिया जैन मनोज गुप्ता, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, अरविंद गुप्ता, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, प्रवीण सिंघल, इ० पी. के. गुप्ता, डॉ वी. डी. भारद्वाज, डॉ नितिन जैन, गोपाल कंसल, अशोक सिंघल (पेपर वाले), संजय मित्तल, धर्मेन्द्र त्यागी, सौम्य कुच्छल, कुलदीप भारद्वाज, एवं कीर्ति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका शर्मा, सचिव सुदेश गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रभा अग्रवाल, महिला संयोजिका प्रीति कंसल, रीना सिंघल, सुमन अग्रवाल, शशि सिंघल, माधवी जैन, साक्षी जैन का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम चैयरमेन – कृष्ण कुमार बंसल, कार्यक्रम संयोजक – पंकज जैन, ने सभी का आभार व्यक्त किया।
साइकिल रैली निकाल किया जागरूक
मुज़फ्फरनगर। जल शक्ति अभियान के अंतर्गत ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी,उ०प्र० के तत्वाधान में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने जल संरक्षण हेतु विकास भवन प्रांगण से एक साईकल रैली निकली। रैली को वरिष्ठ समाजसेवी सोमांश प्रकाश एवं जहीर फ़ारूक़ी चैयरमेन पुरकाजी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अतिथि सोमांश प्रकाश ने कहा कि आज जल का जिस तरह से दोहन हो रहा है यह चिंता का विषय है हम सबको मिलकर संकल्प लेना होगा कि हम पानी की एक बूंद भी व्यर्थ न करें। प्रयत्न सचिव असद फ़ारूक़ी ने कहा कि यह सरकार की एक अच्छी पहल है क्योंकि आज दुनिया के अनेक देश पानी के लिए संघर्ष कर रहें हैं अब भारत मे थी स्थिति भयावह हो गई हैं । चैयरमेन जहीर फ़ारूक़ी ने कहा कि अभी तो जिले के सिर्फ ३ ब्लॉक ही डार्क जोन में हैं अगर समय रहते प्रयास नही किये गए तो पूरा जिला ही पानी के लिए तरसेगा।रैली के संयोजक फैज़ुर्रहमान ने बताया कि रैली विकास भवन से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख चैराहों गली मोहोलों से निकलकर महावीर चैक के तिरंगा मैदान पर समाप्त हुई।साईकल रैली में राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज व सम्राट इंटर कॉलेज के छात्रों व नई पहल शिक्षा प्रेरको ने प्रतिभाग कर जन साधारण को जल संरक्षण हेतु जागरूक किया। साइकिल रैली में डॉ०नजमुल हसन, आरिफ थानवी,डॉ० अब्दुल ख़ालिक़ सिद्दीकी, डॉ० हामिद अली, डॉ० अरशद सम्राट,अनिल कुमार , शाहआलम,कमर इंतेखाब समेत पुलिस प्रशासन आदि का विशेष योगदान रहा
बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। नगर के मौहल्ला दक्षिण कृष्णापुरी स्थित एंटीकरप्शन की प्रदेश अयक्ष गीता ठाकुर के आवास पर विश्व भगवा रक्षक की एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान बाहर से आए पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मीटिंग के दौरान सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं के द्वारा बाहर से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला मुजफ्फरनगर से नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसमें एंटीकरप्शन की प्रदेश अध्यक्ष गीता ठाकुर के बेटे विक्रंात ठाकुर को जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिन्होने हिन्दुत्व के सम्मान के लिए अपनी लडाई लडने की बात कही। इस कार्येक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास तोमर ने बताया कि आज हमारा समाज अलग-अलग भागो मे बंट गया है। हमें इस जातिवाद को खत्म करना होगा। उन्होने कहा कि सभी हिन्दूओं को एक प्लेटफार्म पर आना होगा। कार्यक्रम के दौरान एंटी करप्शन की प्रदेश अध्यक्ष गीता ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा गोयल, कोषाध्यक्ष पिंकी चैधरी, प्रदेश महासचिव रेनू वर्मा, प्रदेश सचिव पूजा चैहान, एवं सदस्य कोमल, बबली आदि आॅल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी की पदाधिकारी व कार्यकत्री गणमान्य नागरिकों सहित सैकडो लोग मौजूद रहे।
जल संचयन के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार के द्वारा जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति जनजागरुकता के लिए चलाये जा रहे जल शक्ति अभियान की कड़ी में एम.जी. पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के साथ जल संरक्षण के लिए अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन के लिए शपथ ग्रहण करते हुए बूंद बूंद जल संरक्षण का संकल्प लिया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल में जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत शपथ ग्रहण करायी गयी। विद्यालय के डायरेक्टर श्री जी.बी. पाण्डेय ने बच्चों को जल शक्ति अभियान की जानकारी दी और अपने दैनिक जीवन में जल को बचाने के लिए नियम अपनाने पर जोर दिया। स्कूल में सवेरे प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने छात्र छात्राओं को जल संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि जल के बिना इस धरती पर यह जीवन अधूरा है। भविष्य जल के आधार पर ही टिका हुआ है। आज हमें भविष्य के लिए जल संरक्षण करना है और पानी की बंूद बंूद को बचाना है। इसकी शुरूआत हम अपने घर परिवार के साथ ही अपने आसपडौस और स्कूल से भी कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जल शक्ति अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के साथ ही हमें वर्षा जल के संचय के लिए भी अपनी महती भूमिका को निभाना होगा। इसके लिए हमें अपने परिजनों के साथ मिलकर भी कार्य करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षक शिक्षकाओं और छात्र छात्राओं को जल संरक्षण के लिए शपथ ग्रहण कराते हुए जल को व्यर्थ बर्बाद ना करने की प्ररेणा दी। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों व शिक्षिकाओं के साथ जल की हर एक बूंद को संरक्षित करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के लिए शपथ लेकर संकल्प ग्रहण किया।
जिम्मेदारी सौंपी
भोपा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा भोपा इकाई में जिम्मेदारी सौंपी गयी। जिसमें जिला संयोजक दिवाकर व जिला संयोजक मोहित चन्द्रा रहे। जिसमें मुख्य रूप से रक्षित चैधरी को नगर मंत्री, दिपेंद्र नगर सहमंत्री, विशाल कुमार नगर सहमंत्री, पप्पू नगर मीडिया प्रमुख, अनुज नगर सह मीथ्डया प्रमुख, सूरज राठी नगर प्रमुख सोशल मीडिया, मोन्टी पाल नगर सह प्रमुख सोशल मीडिया, अनमोल नगर प्रमु एसएफडी, अंकुर नगर संघ प्रमुख एसएफडी, नीरज नगर प्रमुख कला मंच, विपिन नगर सह प्रमुख कला मंच, शुभम राठी नगर प्रमुख व्यवसायिक शिक्षा, रितिक नगर सह प्रमुख व्यवसायिक शिक्षा, अुर्जन, नगर प्रमुख एसफसी, मुकुल नगर सह प्रमुख एसएफसी बनाये गये।
गवर्नमेंट पेंशनर्स बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वैलफेयर आर्गेनाइजेश के तत्वाधान मे वृक्षारोपण व छात्रवृत्ति वितरण की गई। संगठन के महामंत्री ई.हुकुमचन्द शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि डीएम सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार व मुख्य कोषाधिकारी सतीश कुमार के संयोजन मे माह के चतुर्थ मंगलवार को जिला पंचायत परिसर के चैधरी चरण सिह सभागार मे पेंशनस की समस्याओ के समाधान के लिए दसवी पंेशन अदालत का आयोजन किया गया। अलादत मे विभिन्न कार्यालयो के प्रतिनिधियो के साथ गवर्नमेंट पेंशनर्स वैलफेयर आर्गेनाइजेशन मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई.डी.पी.जैन महामंत्री ई.हुकुमचन्द शर्मा, ई.के.के.शर्मा,ई.पी.केे गुप्ता, ई.मांगे राम अग्रवाल, गजपाल शर्मा आदि इत्यादि पदाधिकारी तथा उपाध्यक्ष ई.मंागेराम अग्रवाल आदि पदाधिकारी व सदस्यो ने सहभागिता की। बैठक मे रविन्द्र नागर अध्यक्ष,कुलदी शर्मा महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मु.नगर विशेष अतिथि रहे।
गवर्नमंेट पेंशनर आर्गनाइजेशन ने 9 अगस्त को बघरा तथा 25 अगस्त को दूधाहेडी आश्रम मंसूरपुर मे 200 फलदार तथा विभिन्न वृक्षारोपण ई.बी.आर.शर्मा की अध्यक्षता मे किया गया। इस अवसर पर संगठन की और से 19 मेधावि एवं निर्धन विभिन्न स्कूलो के छात्र-छात्राओं को एडीएम अतुल कुमार द्वारा तथा वरिष्ठ कोषाध्यक्ष सतीश कुमार द्वारा छात्रवृत्ति वितरित की गई।
प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,उत्तर प्रदेश ने 11 सूत्रीय मांगो को लेकर कचहरी मे प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज के धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविन्द्र नागर ने की तथा संचालन मंत्री कुलदीप शर्मा ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए रविन्द्र नागर ने कहा कि राज्य कर्मचारियो की पुरानी पेंशन जल्द से जल्द बहल की जाए। राज्यकर्मियो की 50 वर्ष आयु पार करने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के बारे मे पारदर्शिता नही बरती जा रही है तथा जिन संवर्गो मे पदोन्नति के पदरिक्त हैं उन्हे पदोन्नति पद के समान वेतनमान प्रदान किया जाए। विभागवार पदोन्नति पदो का विवरण मंगाकर अभियान चलाकर पदोन्नति दी जाये । जिला मंत्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ठेकेदारी प्रथा अपना रही है जो कि न्यायोचित नही है। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। प्रदेश सरकार से मंाग की जाती है कि ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर समस्त संविदाकर्मियो को नियमित किया जाए। इस अवसर पर 11 सूत्रीय मंाग पत्र सौपा गया। धरने को ब्रजमोहन शर्मा,प्रदीप नागर, सुनील शर्मा, एम.ए.अलवी, डी.पी.जैन, इं.जयलाल शर्मा, इ.हुकुमचन्द शर्मा, आनन्द तिवारी,हरीश चन्द,उमा चैधरी, दुष्यन्त त्यागी, राकेश शर्मा आदि सैकडो कर्मचारी मौजूद रहे।
शराब पीने से 22 वर्षीय युवक की मौत
बिना कार्यवाही के युवक का किया अंतिम संस्कार
जानसठ। गांव कवाल में शराब पीने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई करें युवक का अंतिम संस्कार कर दिया, गांव कवाल निवासी 22 वर्षीय रूबी पुत्र ऋषि पाल सैनी मेरठ किसी काम से गया था लेकिन रविवार की सुबह रूबी गांव के निकट राजकीय इंटर कॉलेज के पास पड़ा मिला ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी तो परिजनों के पता लगते ही उनमें हड़कंप मच गया और उसे तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को पड़ा देख परिजनों ने उठाकर उसे गांव के प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया तो उसने युवक को मृत घोषित कर दिया परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई की ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया ग्रामीणों का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था उसने शाम को अधिक शराब पी ली थी जिसके कारण उसकी मौत हो गई वहीं मृतक के पिता ऋषि पाल का कहना है कि रूबी रविवार की शाम से गायब था उन्होंने उसकी गांव में कई जगह तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका वह शराब का आदी था इस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि उन्हें कवाल की किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है।
ट्रांसपोर्ट को लेकर प्रबंधन ने किए हाथ खड़े
मुजफ्फरनगर। जानसठ कस्बे व आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों की ट्रांसपोर्ट सेवा बंद होने से अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को क्षेत्र से सैंकड़ों बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। कुछ पहुंचे भी तो परेशान होते हुए ही पहुंचे। ट्रांसपोर्ट सेवा अचानक से बंद होने से अभिभावकों में रोष बना हुआ है। कुछ अभिभावक स्कूलों के बाहर सभी से स्कूलों में अपने बच्चों को न भेजने की अपील करते नजर आए। स्कूलों से ट्रांसपोर्ट बंद करने के बाद अभिभावक मुसीबत में आ गए हैं। वह अपने बच्चों को काम छोड़कर स्कूल लाने व ले जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। अभिभावक सुबह स्कूल के समय चैराहों पर जम गए। उन्होंने वहां पर जो अपने बच्चों को स्कूल ले जा रहे थे, उन्हें भी रोकने की कोशिश करते हुए समझाया कि यदि हम अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे तो स्कूल स्वत ही बंद हो जाएगा। उन्होंने स्कूल संचालकों की ट्रांसपोर्ट सेवा बंद करने को मनमानी बताया है। मंगल मोहल्ला स्थित शिव मंदिर के परिसर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने स्कूल संचालकों को मंगलवार तक का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्कूल बसें नहीं चलाई गईं तो बुधवार से स्कूलों के गेट पर ताला डाला जाएगा।
