Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मध्य सेशन में स्कूलों में फीस वृद्वि नही होने दी जायेगी

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज कलैक्ट्रेट में कल से चल रहे किसानों के धरने एवं उनके द्वारा दी गई मांगों के सम्बन्ध में किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, उसका पूर्ण ध्यान रखा जायेगा। उन्होने कहा कि आवागमन में प्रयुक्त बसों एवं अन्य छोटे वाहनों से होने वाली दुर्घटनाआंे के निवारण एवं भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न होने तथा स्कूली बच्चांे की समुचित सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए उ0प्र0 मोटर यान नियमावली 2019 बनाई गई है।

स्कूली बच्चो की सुरक्षा सर्वोपरि है, उसका पूर्ण ध्यान रखा जायेगा——–जिलाधिकारी
———————————————————————–
मध्य सेशन में स्कूलों में फीस वृद्वि नही होने दी जायेगी——————-जिलाधिकारी
———————————————————————————–
गन्ना भुगतान कराना प्राथमिकता में शामिल है, पूर्ण भुगतान कराया जायेगा– जिलाधिकारी
————————————————————————–
नहरों की सिल्ट सफाई व चकरोड, डोल के विवादों को समय से निस्तारित कराया जायेगा– जिलाधिकारी

—————————————————————————–

उन्होने कहा कि नियमावली के अनुरूप ही स्कूली बच्चों को ले जाने वालों वाहनों का संचालन कराया जायेगा। उन्होने कहा कि स्कूल वाहन स्वामी जिनमें प्राईवेट वाहन सचालक हो या स्कूल के द्वारा संचालित हो वाहन की फिटनेस व उस वाहन को नियमावली के अनुरूप सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराने के लिए समय ले सकते है। उन्होने कहा कि इसके लिए गठित समिति जिनमें नगर मजिस्ट्रेट, सभी उप जिला मजिस्ट्रेट, एआरटीओ, जिला विघालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रखे गये है को अपना आवेदन दे सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि वाहन उ0प्र0 मोटर यान नियमावली 2019 के सुरक्षा नियमों के अनुपालन के लिए जनपद में 4 सदस्यी समिति भी गठित है। यह समिति  नियमावली को लागू कराते हुए प्रतिदिन की सूचना भी उपलब्ध करायेगी। उन्होने बताया कि कुछ स्कूलों द्वारा नियमावली के अनरूप वाहनों में कार्य करा लिए गये है और बहुत से वाहन स्वामी नियमावली के अनरूप कार्य करा रहे है।  

जिलाधिकारी ने कहा कि मानक पूर्ण करने वाले स्कूली वाहन पर कोई कार्यवाही नही की जायेगी। उन्होने कहा कि मध्य सेशन में स्कूलो द्वारा कोई फीस नही बढाई जायेगी। पूर्व की तरह ही निर्धारित फीस ली जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान कराना प्राथ्मिकता में शामिल है। उन्होने कहा कि 31 अगस्त के बाद चीनी मिलों पर कडी कार्यवाही की जायेगी। उनहोने कहा कि गन्ना भुगतान कराया जायेगा। किसानों द्वारा नहरों की सिल्ट सफाई व चकरोड, डोल के विवाद के निस्तारण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई कराई जायेगी टेल तक पानी पहुचाया जायेगा। उन्होने कहा कि चकरोड व डोल के विवादों का निस्तारण समय से कराया जायेगा। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk