entertainment

संजय दत्त प्रोडक्शन की फिल्म ‘प्रस्थानम’

संजय दत्त प्रोडक्शन की फिल्म ‘प्रस्थानम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ जैसे कई बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों की भरमार है. संजय दत्त के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था.फिल्म की कहानी पारिवारिक विरासत को लेकर है. इसमें संजय दत्त के किरदार का नाम है बलदेव प्रताप सिंह जो पॉलिटिशन है. उसका कहना है, ”राजनीति शेर की सवारी है एक बार उतर गए तो जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है.”  बलदेव प्रताप सिंह की विरासत को लेकर उसके दोनों बेटो में जंग होती है.इस फिल्म में काफी समय बाद मनीषा कोइराला नज़र आएंगी. इसमें वह संजय दत्त की पत्नी की भूमिका में दिखी हैं

इसमें जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल, सत्यजीत दूबे और अमायरा दस्तूर जैसे कई सितारे हैं. फिल्म में जैकी गैंगेस्टर की भूमिका हैं और संजय दत्त के साथ उनके दोस्ती की भी झलक देखने को मिलेगी. वहीं चंकी पांडे का किरदार निगेटिव है. उनका एक डायलॉग है, ”मैं बहुत अजीब हूं फल नहीं मिला तो पेड़ काट देता हूं और पेड़ नहीं मिला तो जड़ काट देता हूं.” संजय दत्त के बेटे के रोल में अली फजल हैं.संजय दत्त पिछले दिनों फिल्म कलंक में दिखे थे लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी. अब उन्हें और उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. यह तेलुगू फिल्म ‘प्रस्थानम’ की हिंदी रीमेक है जिसे देवा कट्टा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म सिनेमाघरों में 20 सितंबर को रिलीज होगी.

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk