Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बसपा को तिलांजलि देकर भाजपा की सदस्यता की ग्रहण

Muzaffarnagar News: खतौली। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान व बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल की मौजूदगी में बसपा को तिलांजलि देकर आने वाले बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।जानसठ रोड़ स्थित एके फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि केवल भाजपा ही सर्व समाज की हितैषी पार्टी है।

भाजपा शासन में सुशासन का राज स्थापित होने के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के लोगों तक बिना भेदभाव पहुँच रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मुद्दा विहीन विपक्षी दलों पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि २०२२ का विधानसभा चुनाव भाजपा भारी बहुमत से जीतकर पुनरू लखनऊ में सरकार बनायेगी।

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व विधायक विक्रम सैनी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

संचालन विरेन्द्र सिंह ने किया। मुख्य रूप से पूर्व जिलामंत्री मदन छाबड़ा, पंकज भटनागर विधायक प्रतिनिधि, नगर मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, अश्वनी उपाध्याय, रजत जैन, सुभाष चन्द, राकेश, शिवम, राजेश, विप्लव, रजनीश, सन्दीप, अतुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 3 =