उत्तर प्रदेश

Firozabad News: शिकोहाबाद आदर्श नगर स्थित आंबेडकर पार्क में जल भराव और गंदगी, भीमआर्मी आक्रोशित

Firozabad News: शिकोहाबाद आदर्श नगर स्थित आंबेडकर पार्क में आंबेडर की मूर्ति स्थापित है। पार्क में जल भराव और गंदगी से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। आलम यह है कि आंबेडकर प्रतिमा के चारों तरफ गंदा पानी भरा हुआ है। जिससे उनके अनुयाइयों को भारी परेशानी हो रही है।

पार्क की दुर्दशा से आक्रोशित भीमआर्मी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 30 लोग ऑबेडकर पार्क से जुलूस निकालते हुए पालिका पहुंचे। यहां पहुंचते ही पालिका के गेट में ताला डाल कर धरने पर बैठ गये।

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह उर्फ लल्लू के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में आदर्श नगर स्थित ऑबेडकर पार्क से नगर पालिका पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने अपने साथ लाए ताले को नगर पालिका के गेट में डाल दिया। जिस दौरान पालिका में ताला डाला उस समय नगर पालिका के कर्मचारी महिला-पुरुष और आवश्यक कार्य से आए लोग पालिका परिसर में कैद हो गये।

लगभग एक घंटा तक भीम आर्मी के लोग पालिका के गेट पर बैठ कर नारेबाजी करते रहे। एसएचओ उदयवीर सिंह व तहसीलदार अमित कुमार के पहुंचने पर भीमआर्मी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और धरना प्रदर्शन समाप्त कर पालिका में लगा ताला भी खोल दिया। चेतावनी दी अगर शीघ्र पार्क में निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो दोवारा पालिका में ताला डाल कर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से नरेंद्रपाल सिंह, ग्रीशचंद्र, कमल किशोर, रंजीत कुमार, पीके राही, दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, योगेंद्र भारती, अंशुल, आकाश जाटव सहित आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 15 =