उत्तर प्रदेश

Meerut News: भैसाली रोडवेज की बिल्डिंग को तोड़े जाने पर कड़ा एतराज जताया

Meerut News: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद  के क्षेत्रीय मंत्री लाखन सिंह ने भैसाली बस स्टेशन पर बनी बिल्डिंग को तोड़े जाने के आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर परिवहन निगम के मुख्य अभियन्ता (भवन) के साथ-साथ परिवहन निगम मुख्यालय के तमाम बड़े अफसरों को आज एक पत्र भी भेजा है।

इस पत्र के अनुसार यह कहना सरासर गलत है कि भैसाली बस अड्डे पर बनी बिल्डिंग मेरठ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम का कारण है। बकौल लाखन सिंह,मेरठ-दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर क्षेत्रीय प्रबन्धक का कार्यालय भी है। लेकिन उसको जाम का कारण नही मानते हुए भैसाली बस अड्डे के अन्दर बनी बिल्डिंग को जाम का कारण बताया जा रहा है।

क्षेत्रीय मंत्री लाखन सिंह के अनुसार भैसाली बस अड्डे पर बनी बिल्डिंग में 5 बड़े हॉल एवं 9 छोटे-बड़े कमरे बने हैं। जिसमें बहुत ही महत्वपूर्ण उप अनुभाग जैसे, कैश रुम,टिकट व स्पॉट चैकिंग,ई.टी.एम. सैक्शन,स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के अतिरिक्त रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित है।

अपने इस पत्र में लाखन सिंह ने कहा है कि यदि फिर भी रोडवेज प्रशासन भैसाली बस अड्डे की यह बिल्डिंग ध्वस्त करना जरुरी मानता है तो उसे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले इस बिल्डिंग में संचालित कार्यालयों को बस स्टेशन पर उचित स्थान देने की कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =