मोदी को बिल एंड मेलिंडा गेट्स पुरस्कार
प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन उनके स्वच्छ भारत अभियान के लिए उन्हें सम्मानित करेगा। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा, ‘एक और पुरस्कार, हर भारतीय के लिए गर्व का एक और क्षण क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की मेहनती और उन्नतिशील पहल को दुनियाभर में प्रशंसा मिल रही है। उन्हें अमेरिकी दौरे के दौरान बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन सम्मानित करेगा।’इससे पहले छह मुस्लिम देश और रूस हमारे देश के प्रधानमंत्री सम्मानित कर चुके हैं। आज हम आपको प्रधानमंत्री मोदी को अबतक मिले पुरस्कारों के बारे में बता रहे हैं:-
Another award,another moment of pride for every Indian, as PM Modi's diligent and innovative initiatives bring laurels from across the world.
Sh @narendramodi to receive award from Bill & Melinda Gates Foundation for #SwachhBharatAbhiyaan during his visit to the United States. pic.twitter.com/QlsxOWS6jT— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) September 2, 2019
पुरस्कार: किंग हमाद ऑर्डर ऑफ रीनेसंस
कब मिला पुरस्कार: 24 अगस्त, 2019
पुरस्कार की खासियत: बहरीन का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
पुरस्कारः ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगाइश्ड रूल ऑफ इज्जुद्दीन
कब मिला पुरस्कार: 8 जून, 2019
पुरस्कार की खासियत: विदेशी गणमान्य हस्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
पुरस्कारः ऑर्डर ऑफ सेंट ऐंड्रू
कब मिला पुरस्कार: 12 अप्रैल, 2019
पुरस्कार की खासियत: यह रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
पुरस्कारः ऑर्डर ऑफ जायेद
कब मिला पुरस्कार: 4 अप्रैल, 2019
पुरस्कार की खासियत: संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
पुरस्कारः ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन
कब मिला पुरस्कार: 10 फरवरी, 2018
पुरस्कार की खासियत: विदेशी गणमान्य हस्तियों, राजाओं और राष्ट्र प्रमुखों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
पुरस्कारः स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
कब मिला पुरस्कार: 4 जून, 2016
पुरस्कार की खासियत: यह अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
पुरस्कारः ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद
कब मिला पुरस्कार: 3 अप्रैल, 2016
पुरस्कार की खासियत: किसी गैर मुस्लिम गणमान्य व्यक्ति को दिया जाने वाला यह सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
