Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आरोपी असद जमा के खिलाफ कार्यवाही की मांग

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। विश्व हिन्दू परिषद के दर्जनो कार्यकर्ताओं ने कचहरी मे प्रदर्शन कर आरोपी असद जमा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।

विश्व हिन्दू परिषद के नेता विकास अग्रवाल एवं विभाग अध्यक्ष ललित माहेश्वरी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह को सौपे गए ज्ञापन मे मांग की कि आरोपी असद जमा द्वारा आपत्तिजनक फोटो व उसके द्वारा दस लाख रूपये मांगे जाने के आरोपो के चलते उक्त प्रकरण मे जांच करायी जाए।

ज्ञापन मे आरोपित किया कि उसके द्वारा अन्य हिन्दू बहन बेटी को भी फंसाया गया है। उसके द्वारा हिन्दू विरोधी कार्य किए जा रहे हैं। आरोपी असद जमा के खिलाफ जांच कराकर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन सौपने वालो मे अनूप कुमार,नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल,युगांतर पुण्डीर, हिमांशु तोमर,ललित मचल,पंकज दीप, शिवांशु, अक्षित गुप्ता, मनीष बंसल, नरेश प्रजापति,हर्ष कुमार, अंशुल पहावा, स्फूर्ति कौशिक दुर्गा वाहिनी से, विवेक शास्त्री, नितिन तायल आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21759 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − fourteen =