वैश्विक

Jammu and Kashmir: हम जम्मू-कश्मीर में शांति को बाधित नहीं होने देंगे- अमित शाह

HM अमित शाह ने Jammu and Kashmir के दौरे पर पाक सीमा पर रहने वाले एक नागरिक का नंबर लिया। शाह ने उसको अपना मोबाइल नंबर भी दिया। उन्होंने जम्मू के मकवाल बॉर्डर में रहने वाले शख्स से कहा कि जब भी जरूरी हो तो फोन कर लेना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां डिगियाना गुरुद्वारा में मत्था टेका और शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। एक जनसभा को संबोधित करने के बाद शाह दोपहर में गुरुद्वारा पहुंचे और इस दौरान जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा तथा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी उनके साथ थे।

 

गृह मंत्री ने अपने तीन दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरे के दूसरे दिन एक अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जम्मू स्थित केंद्र के तीसरे चरण के कार्य की आधारशिला भी रखी।

उन्होंने कहा कि यह माता वैष्णो देवी के मंदिर और प्रेम नाथ डोगरा की धरती है। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संघर्षों की धरती है। हम जम्मू-कश्मीर में शांति को बाधित नहीं होने देंगे। पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद शाह का यह पहला जम्मू कश्मीर दौरा है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक जंगल में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दल पर रविवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार एक पाकिस्तानी आतंकवादी की मौत हो गई और तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21237 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + sixteen =