फिल्मी चक्कर

Sapna Choudhary ने शेयर की करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Sapna Choudhary  जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने पति वीर साहू के साथ 24 अक्टूबर को धूमधाम से करवाचौथ सेलिब्रेट किया. सपना ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. लाल लहंगे में सपना बला की खूबसूरत नज़र आईं. वीर साहू क्रीम कुर्ते पायजामे में दिखाई दिए.तस्वीरों में सपना करवाचौथ की पूजा के बाद वीर का चेहरा छन्नी से देखती नज़र आ रही हैं.

पिछले साल करवाचौथ के मौके पर ही सपना ने पहली बार पति वीर साहू के साथ तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी की खबरों की पुष्टि की थी. वीर ने करवाचौथ से पहले एक फेसबुक पोस्ट में ये खुलासा किया था कि उनकी शादी सपना से हो चुकी है और वह 4, अक्टूबर 2020 को मां बन चुकी हैं.

इस फेसबुक पोस्ट के सामने आते ही लोग सपना को ट्रोल करने लगे थे और उनके केरैक्टर पर सवाल भी उठाने लगे थे जिसके बाद वीर साहू ने एक इंटरव्यू के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा था कि दोनों ने एक-दूसरे की मर्जी से ही शादी की है इसलिए किसी को सपना के कैरेक्टर पर सवाल उठाने का हक़ नहीं है. उन्होंने शादी की बात इसलिए छुपायी क्योंकि उनके परिवार में किसी सदस्य का निधन हो गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 2 =