उत्तर प्रदेश

Lucknow: Sapna Choudhary के खिलाफ आशियाना पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत

Lucknow: डांसर Sapna Choudhary की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्योंकि डांस प्रोग्राम रद्द करने और टिकट के पैसे न लौटाने के मामले में बुधवार को पेश नहीं होने पर कोर्ट ने डांसर सपना चौधरी  के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसको लेकर कोर्ट ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस मामले में एसीजेएम शांतनु त्यागीने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 नवंबर की तारीख तय की है।

जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी का 13 अक्टूबर, 2018 को लखनऊ के स्मृति उपवन ( में दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम होना था। इस कार्यक्रम के लिए सपना चौधरी  और आयोजकों ने पैसे ले लिए, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में केस दर्ज करने वाले ने आरोप लगाया है कि डांस प्रोग्राम रद्द करने के बाद टिकट के पैसे लौटाए नहीं गए, जिसके बाद 14 अक्टूबर, 2018 को एफआईआर दर्ज की गई थी। जानकारी के मुताबिक 1 मई, 2019 को इस मामले में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के खिलाफ विश्वास भंग करने और एक व्यक्ति को ठगने के मामले में चार्जशीट दाखिल की गई थी।

कोर्ट में पेश न होने के कारण सपना चौधरीकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है, जिसके बाद सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि पिछले दिनों दिल्ली में सपना चौधरी के खिलाफ इसी तरह का मामला सामने आया था।

 एफआईआर Sapna Choudhary के खिलाफ आशियाना पुलिस स्टेशन (Ashiana Police Station) में साल 2018 में 14 अक्टूबर को लिखी गई थी। आरोप था कि 13 अक्टूबर को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक का शो ऑर्गेनाइज ने किया था। इस मामले में सपना चौधरी के अलावा प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्यय जैसे नाम हैं

 जिनके खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने सपना सहित अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। इसी मामले में सितंबर में कोर्ट ने सपना चौधरी  का डिस्चार्ज आवेदन खारिज कर दिया था। वहीं, अब इस मामले में सपना समेत सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय होने हैं।

कोर्ट में दाखिल शिकायत में जानकारी दी गई है कि ये दर्शकों ने 300-300 रुपए देकर इसकी टिकट खरीदी थी। Sapna Choudhary के इस शो को देखने के लिए हजारों लोग मौजूद थे लेकिन जब 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आई तो दर्शकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + eight =