वैश्विक

Bikaner News: परीक्षा केंद्र के बाहर पुरुष गार्ड ने काटी महिला की आस्तीन, NCW ने जारी किया नोटिस

Bikaner News: राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा के दौरान एक एग्जाम सेंटर के बाहर कुछ ऐसा हुआ कि अब महिला आयोग को इसमें बीच में आना पड़ा है। दरअसल यहां परीक्षा केंद्र के बाहर एक महिला कैंडिडेट के टॉप की आस्तीन काटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में कड़ा ऐतराज जताया है। आयोग ने सरकार से मांग की है कि वह महिलाओं को इस उत्पीड़न से बचाने के लिए कार्रवाई करे।

राष्ट्रीय महिला आयोग NCWने इस मामले में नोटिस भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए केंद्र में महिला उम्मीदवारों की तलाशी लेने के लिए किसी महिला गार्ड की नियुक्ति क्यों नहीं हुई।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि इस घटना से हम स्तब्ध हैं। महिलाओं के लिए इस तरह का व्यवहार बेहद अपमानजनक है। हम इस शर्मनाक घटना की कड़ी निंदा करते हैं। आयोग ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि इससे पहले राजस्‍थान में हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में अजब-गजब नजारा देखने को मिला था। यहां कोई अभ्यर्थी पेड़ पर मास्क टांग रहा था और कोई बनियान पहनकर ही परीक्षा देने के लिए आ गया था। महिलाएं भी परीक्षा केंद्र के बाहर अपने गहने उतारती दिखीं थीं। भीलवाड़ा शहर के 35 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने आये 11 हजार से अधिक अभ्‍यर्थियों के प्रवेश के समय कई तरह की समस्याएं आईं थीं।

सभी अभ्यर्थियों के पुराने मास्क कूड़ेदान में डलवा दिए गए थे और उन्हें नए मास्क दिए गए थे। फिर भी अभ्यर्थी अपने पुराने मास्क पेड़ पर टांगते दिखाई दिए थे।पुलिस ने पटवारी परीक्षा में नकल को लेकर 2 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक शख्स अपने किसी रिश्तेदार के लिए नकल सामग्री प्राप्त करने की कोशिश कर रहा था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 14 =