Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्राम संधावली में स्थापित डायमण्ड पायरोलिसिस का निरीक्षण किया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सहायक पर्यावरण अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु उद्योगों से जनित उत्सर्जन की निगरानी किये जाने के उद्देश्य से ग्राम संधावली में स्थापित उद्योग मै० डायमण्ड पायरोलिसिस का निरीक्षण किया।

जनपद मुजफ्फरनगर एनसीआर में आच्छादित है जिसके अंतर्गत जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु ग्रेडेड रेस्पोंस एक्शन प्लान प्रभावी है, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी चंद्र भूंषण सिंह के निर्देशानुसार उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह के कुशल निर्देशन में इमरान अली सहायक पर्यावरण अभियन्ता एवं श्री विपुल कुमार अवर अभियन्ता द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु उद्योगों से जनित उत्सर्जन की निगरानी किये जाने के उद्देश्य से ग्राम संधावली में स्थापित उद्योग मै० डायमण्ड पायरोलिसिस का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में पाया गया कि उद्योग में स्थापित वायु प्रदूषण नियंत्रण का संचालन नहीं किया जा रहा है, जिस कारण आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण की समस्या व्याप्त है तथा उद्योग का संचालन राज्य बोर्ड से नियमानुसार जल एवं वायु सहमति प्राप्त किये बिना किया जा रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उक्त उद्योग के विरूद्ध रू० ३,९३,७५०- रू० का जुर्माना लगाये जाने तथा उद्योग को वायु अधिनियम के अन्तर्गत बन्दी आदेश जारी किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =