उत्तर प्रदेश

Chitrakoot News: कुख्यात दस्यु सरगना गौरी यादव मुठभेड़ में खत्म, यूपी एमपी सरकार के लिये था आतंक का पर्याय

Chitrakoot News: एसटीएफ व दस्यु सरगना गौरी यादव के बीच यह जबरदस्त मुठभेड़ चित्रकूट जनपद के थाना बाहिलपुरवा इलाके के माधा के जंगलों में हुई. उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश में आतंक का पर्याय बने साढ़े 5 लाख के इनामी कुख्यात दस्यु सरगना गौरी यादव को आज (30 अक्टूबर) सुबह तड़के चित्रकूट जंगलों में यूपी एसटीएफ की जाबांज टीम ने मार गिराया।  । यूपी एसटीएफ को मुठभेड़ स्थल से AK 47 व एक क्लाश निकोव सेमी ऑटोमेटिक रायफल, एक 12 बोर की बंदूक व सैकड़ों कारतूस मिले हैं।

इस कुख्यात दस्यु सरगना गौरी यादव की यूपी एसटीएफ को काफी दिनों से तलाश थी।बीती रात्रि एसटीएफ को अपने खास मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुख्यात दस्यु सरगना अपने गिरोह के साथ चित्रकूट के थाना बाहिलपुरवा के माधा के जंगलों में डेरा डाले हुए है।

इस सूचना पर बीती रात्रि यूपी एसटीएफ की टीम ने इस दस्यु सरगना को घेर लिया और आत्मसमपर्ण के लिए ललकारा। लेकिन इस दस्यु सरगना ने एसटीएफ टीम पर AK 47 रायफल से हमला बोल दिया।लगभग तीन घण्टे तक रुक रुक कर चली इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड से अधिक गोलियाँ चलीं हैं।

गत 16 मई, 2013 में इस कुख्यात दस्यु सरगना गौरी यादव को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम बिलहारी गांव के जंगलों में दविश मारने गयी थी।तब दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ के दौरान इस कुख्यात दस्यु सरगना ने दिल्ली पुलिस के दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसकी सरकारी रिवाल्वर भी लूट ली थी।

गत 2016 में बिलहारी गांव के तीन ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि 2017 में कुलहुआ गाँव के जंगलों में तीन ग्रामीणों को इस कुख्यात दस्यु सरगना में जिंदा जला दिया था।बताया जा रहा है कि यूपी एमपी के विभिन्न थानों में उस पर 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 18 =