वैश्विक

Agra: देशद्रोह के आरोप में नामजद छात्रों की पैरवी से पीछे हटे वकील, महबूबा ने Modi को चिट्ठी लिखी

Agra एडवोकेट्स एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन, अधिवक्ता सहयोग समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक छात्रों ने जो हरकत की वो देश विरोधी है। लिहाजा अब आगरा के वकीलों ने फैसला किया है कि वकील इन छात्रों का केस नहीं लड़ेंगे।

वकीलों के संघों ने कहा कि भारत का संविधान सभी को एक साथ रहने की आजादी प्रदान करता है। इसका ये अर्थ नहीं कि कोई भी व्यक्तिराष्ट्र विरोधी काम करे। कश्मीरी छात्रों को इस तरह की राष्ट्र विरोधी हरकत नहीं करना चाहिए थी और उन्हें पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए था।

टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्रों का केस आगरा के वकील नहीं लड़ेंगे। वकीलों ने कश्मीरी छात्रों की राष्ट्रविरोधी हरकतों की कड़ी निंदा कर इन छात्रों को किसी भी तरह की कानूनी सहायता नहीं देने का फैसला किया है। उधर, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इन छात्रों को माफी देने के लिए पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है।

पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था, जिसके बाद आगरा के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों ने जश्न मनाया था। पुलिस ने इन छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कोर्ट में छात्रों की वकीलों ने पिटाई भी की थी।

Udaipur: Pakistan की जीत का संदेश पोस्ट करने वाली निजी स्कूल की अध्यापिका के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस का कहना है कि कश्मीरी छात्र अरशीद यूसुफ, इनायत अल्ताफ शेख और शौकत अहमद गनी ने पिछले सप्ताह भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैंच के बाद व्हाट्सएप पर स्टेटस डाला था। इन छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने निकाल दिया था। छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 16 =