वैश्विक

Dehradun में वाहन खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत

Dehradun: उत्तराखंड के देहरादून जिले में यात्रियों से भरा एक वाहन गहरी खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 10 बजे तहसील चकराता के सुदूरवर्ती गांव भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही गाड़ी बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस वाहन में 16 लोग सवार थे।

जिनमें से 13 यात्रियों के शव खाई से बरामद कर लिए गए हैं और तीन को गम्भीर अवस्था में उपचार के लिये एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है।

अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिस, एसडीआरएफ, के अलावा राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।
देहरादून डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि देहरादून से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है।

डॉक्टरों द्वारा मौके पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मृतकों और घायलों को आर्थिक सहायता देने के लिए शासन से संस्तुति की गई है।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =