उत्तर प्रदेश

Etawah News: डिप्टी जेलर पर फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध असलहा सहित गिरफ्तार

Etawah News:  थाना ऊसराहार  पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वर्ष 2019 में जेल परिसर इटावा में डिप्टी जेलर पर फायरिंग  करने वाले आरोपी को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया।थाना ऊसराहार  पुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत समथर चौपला सड़क पर गांव नगला पछाय बम्बा पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि चौपला की तरफ से चोरी की काली पल्सर पर 2 व्यक्ति आ रहे हैं, जिनके पास अवैध असलहा भी है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम सघनता से चेकिंग करने लगी तभी कुछ देर बाद एक काली पल्सर पर सवार 2 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा बाइक को पीछे की ओर मोड़ कर भागने का प्रयास किया गया।

इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गयी जिससे उक्त दोनों मोटर साइकिल सवार व्यक्ति गिर गये, जिनमें से एक व्यक्ति रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा एवं दूसरे व्यक्ति विश्राम सिंह यादव पुत्र सुल्तान सिंह निवासी दरियापुर, थाना-करहल, मैनपुरी को पुलिस टीम द्वारा मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाश की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस व गाड़ियों का लाक तोड़ने में प्रयुक्त होने वाली 1 मास्टर चाबी बरामद हुई एवं पल्सर मोटर साइकिल सं यूपी 84 डी 1516 के जरूरी प्रपत्र मांगे जाने पर आरोपी प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहा। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया अभियुक्त जेल परिसर इटावा में डिप्टी जेलर पर फायरिंग करने का आरोपी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − seven =