खबरें अब तक...

समाचार

रक्तदान शिविर आयोजित8 10 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वाधान मे स्व.इं.आर.के.दत्ता की पुण्यतिथि पर गत वर्षो की भंाति इस वर्ष भी जिला चिकित्सालय मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे बुढाना विधायक उमेश मलिक ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे पहंुचने पर डिप्लोमा इजि. महासंघ के पदाधिकारियो ने मुख्य अतिथि विधायक उमेश मलिक को बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक उमेश मलिक ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। रक्तदान महादान है। क्योंकि हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से किसी व्यक्ति की जान भी बच सकती है। अतः इस प्रकार के शिविरो मे बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर सीएमओ डा.आर.पी.मिश्रा व सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष़्ा इं.प्रयोश राणा, सचिव इं.राजेन्द्र कुंमार सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

दो बूंद जिंदगी की पिलाकर किया शुभारम्भ1 8 |
मुजफ्फरनगर। पल्स पोलियंों अभियान ं15 सितम्बर, 2019 (रविवार) बूथ दिवस का शुभारम्भ डा0 सुभाश चन्द शर्मा, अध्यक्ष, आर्युवेदिक यूनानी एवं तिब्बती बोर्ड, उ0प्र0,एवं सेल्वा कुमारी जे0, जिलाधिकारी महोदया, मुजफ्फरनगर ने जिला महिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर पर लगाये गये बूथ पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियांे की दो बूंद दवा पिलाकर एवं फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डा0 पी0एस0 मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 अमिता गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय, डा0 पंकज कुमार अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला पुरूष चिकित्सालय, डा एस0के0 अग्रवाल, कार्यवाहक जिला प्रतिरक्षण अध्किारी, डा0 बी0के0ओझा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 वी0के0 सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 धनश्याम दास, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती पुष्पा रानी जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, श्रीमति गीताजंली वर्मा, व उदय वीर उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, विनोद शर्मा, डी0एम0सी0 पी0सी0आई0 व तरन्नुम, डी0एम0सी0, यूनीसेफ नगरीय क्षेत्र की बी.एम.सी. यूनिसेफ व नगरीय मलेरिया इकाई से कर्मचारियों उपस्थित रहें।

 

युवक की छेडछाड  प्रसंग के चलते हुई हत्या2 9 |
मुजफ्फरगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव करवाडा से लापता हुए युवक के शव को पुलिस ने बरामद कर उसकी हत्या के आरोप में पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या का कारण छेडछाड बता रही है। हत्यारों ने हत्या करने के बाद युवक के शव को जमीन में गाड दिया था। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की हे।
एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव करवाडा निवासी पंकज गत सायं संदिग्ध हालातों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। पंकज की तलाश में पुलिस ने भागदौड की तो सामने आया अंतिम बार उसे गांव के ही एक युवक के साथ देखा गया था। पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि पंकज उसकी बहन को छेडछाड कर परेशान करता था जिसके चलते अभियुक्त मोनू ने अपने पिता कुंवर पाल पुत्र आनन्द के साथ मिलकर पंकज की हत्या करने की योजना बनायी और पंकज को सुनसान स्थान पर बुलाकर उसकी दराती से काटकर हत्या कर शव को जमीन में गाड दिया। पुलिस ने आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर जमीन में दाबे गये पंकज के शव को बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से पंकज का मोबाइल फोन हत्या में प्रयुक्त दराती, शव दबाने के लिए खोदे गये गड्ढे में प्रयोग करने के लिए लाया गया फावडा बरामद किया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

चार शातिरों को दबोचा-भारी मात्रा में असलाह, जेवर व नकदी बरामद3 13 |
मुजफ्फरनगर। भोपा पुलिस ने देर रात्रि मुठभेड में चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे गये बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में शस्त्र, गहने व नकदी बरामद की है। मुठभेड के दौरान एक पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
एसपी देहात आलोक शर्मा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्रि भोपा पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाशों का एक गिरोह गांव ककराला के जंगल में मौजूद है जोकि डकैती की योजना बना रहा है। इस सूचना पर भोपा थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस से घिर जाने पर बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों की घेराबंदी जारी रखी। इस मुठभेड में मेहताब पुत्र पोटल नाम का बदमाश पुलिस की गोली लग जाने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके तीन साथियों केा भी गिरफ्तार कर लियां पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में पकडे गये बदमाशों ने अपना नाम रूबस पुत्र सुभाष निवासी सलेमपुर थाना हीमपुरदीपा जिला बिजनौर, मेहराज उर्फ अल्का पुत्र मुनफैत निवासी मोरना, इस्लाम उर्फ काला उर्फ फराकत निवासी मोरना बताया। बदमाशों द्वारा चलायी गयी गोली लगने से सिपाही शाहिद भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल सिपाही शाहिद व बदमाश मेहताब को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। इस दौरान उक्त बदमाशों के तीन साथी डेनी पुत्र गोपाल निवासी इनामपुरा थाना मंडावल बिजनौर, याकूब उर्फ काला उर्फ सलीम पुत्र गुलाम हुसैन निवासी महमूदपुर बहसुमा मेरठ, ओमप्रकाश निवासी घासीपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जिला हरिद्वार फरार हो गये।
एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि पकडे गये बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, कारतूस जिंदा 315 बोर, कारतूस जिंदा 12 बोर, कारतूस खोखा 315 बोर, कारतूस खोका 12 बोर, कारतूस खोका 315 बोर, कारतूस खोका आदि भारी मात्रा में असलाह व पाजेब छह जोडी, चैन मय पैंडल चांदी की दो, हथफूल चांदी एक जोडा, कडे चांदी तीन जोडे, बिछुवे चांदी के दो जोडे, गले का हार मय लाकिट पीली धातु का 1 जोडा, कुंडल पीली धातु चार बडे जोडे व तीन छोटे जोडे, कान की पीली बाली धातु दस जोडी उपरोक्त जेवरात की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रूपये व 83 हजार की नकदी भी बरामद की। पकडे गये बदमाश शातिर लुटेरे है जो डकैती को अंजाम देने के लिए ककराला के जंगल में एकत्रित हुए थे। पकडे गये बदमाशों के खिलाफ भोपा, बिजनौर, पुरकाजी थानों में कई संगीन धाराओं में विभिन्न मामले दर्ज है। बदमाशों को पकडने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल, सब इंस्पैक्टर लेखराज सिंह, सब इंस्पैक्टर संजय राणा, सब इंस्पैक्टर अवधेश कुमार शर्मा, हैड कांस्टेबल श्याम सुंदर, कां. शाहिद हुसैन, कां. मोहित कुमार, कां. रवि कुमार, कां. अरूण कुमार, कां. सचिन कुमार, कां. अंकित कुमार, कां. किशनलाल शामिल रहे। पे्रसवार्ता के दौरान सीओ भोपा राममोहन शर्मा, इंस्पैक्टर भोपा मगनवीर सिंह गिल, सब इंस्पैक्टर सुनील कुमार, सब इंस्पैक्टर लेखराज सिंह आदि शामिल रहे।

पूर्व पीएम के जन्मदिन पर हुआ सम्मान समारोह4 13 |
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के ७५ वे जन्म दिवस के अवसर पर पारितोषिक वितरण समारोह सनातन धर्म सभा भवन जिला एवं शहर कमेटी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी ने पहुंचकर परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आए बच्चों को सम्मानित किया अलग-अलग स्कूलों से आए बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर नित्य देश भक्ति के गानों पर किया गया बच्चों को लैपटॉप साइकिल घड़ी एवं सर्टिफिकेट देखकर पालिका अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल जी जिला अध्यक्ष श्री तारीख कुरैशी शहर अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा श्री सलमान सईद सभासद मोहम्मद उमर पार्टी से जुड़े हुए अन्य पदाधिकारी एवं अलग-अलग स्कूलों से आए बच्चे एवं उनके परिजन मौजूद रहेअवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल जी जिला अध्यक्ष श्री तारीख कुरैशी शहर अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा श्री सलमान सईद सभासद मोहम्मद उमर पार्टी से जुड़े हुए अन्य पदाधिकारी एवं अलग-अलग स्कूलों से आए बच्चे एवं उनके परिजन मौजूद रहे।

महाराजा अग्रसैन जी की जयंती मनाई6 10 |
मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा आगामी 28 सितम्बर को महाराजा अग्रसैन जयती मनायी जायेगी। इस दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए आज आर्शीवाद बैंकेट हाल में पूर्व चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष सुनील सिंघल ने बताया कि अग्रसैन जयंती के दौरान कौन बनेगा बुद्धि सम्राट क्वीज प्रतियोगिता के लिए पूर्व चयन परीक्षा व बुगी वुगी डांस कम्पीटीशन के लिए आज सैकडों बच्चों ने भाग लिया। इस चयन परीक्षा में चुने गये बच्चों को 28 सितम्बर को होने वाले मुख्य कम्पीटीशन के लिए चुना गया है। आज मुख्य रूप से अध्यक्ष सुनील सिंघल पूर्व विधायक अशेाक कंसल, नवनीत कुच्छल, गोपाल मित्तल, विजय गुप्ता, समीर मित्तल, मामचंद अग्रवाल, राकेश तायल, राहुल, राकेश अग्रवाल, आयुष गुप्ता, नरेश चंद मित्तल, नितिन आदि मौजूद रहे।

 

विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। श्री विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ के तत्वाधान मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रूडकी रोड स्थित दीपक पैलेस मे विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओ को सम्मनित किया गया।
इस अवसर पर कालूराम धीमान, राधेश्याम विश्वकर्मा, शांता प्रकाश शास्त्री, ओमसिह धीमान, महेन्द्र दत्त धीमान, संस्था के अध्यक्ष निर्मल सिह धीमान, उपाध्यक्ष स.बलविन्द्र सिह सल, संजय धीमान, स.सुलक्खन सिह नामधारी, नरेन्द्र कुमार श्रंगी आदि पदाधिकारियो व विश्वकर्मा समाज के गणमान्य लोगो ने मेधावियो को सम्मानित करते हुए उच्च अंक प्राप्त कर अपने परिवार व जनप को गौरवान्वित करने का आहवान किया। कि भविष्य मे भी इसी प्रकार लग्नशील रहें।

 

व्यापारियों की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। दी गुड खाण्डसारी एण्ड ग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अगवत कराते हुए बताया कि व्यापारियो की एक बीते दिन एसो.कार्यालय मे आहूत की गयी। जिसकी अध्यक्षता संजय मित्तल व संचालन श्याम सिह सैनी ने किया।
बैठक मे केन्द्र सरकार की अभी हाल ही मे की गई घोषणा जिसके अंतर्गत यदि कोई भी व्यक्ति या फर्म जिसका बैंक मे खाता है एक करोड रूपयो से अधिक की धनराशि एक वर्ष मे नकद नही निकाल सकता। यह एक करोड सभी बैंक खातो को मिलाकर है। यदि वह व्यक्ति/फर्म एक करो रूपये से अधिक की निकासी करती है तो 2 प्रतिशत टी.डी.एस. तुरंत श्रोत पर ही कट जाएगा। इसके विरोध मे व्यापारियो ने सर्व सम्ममति से शामली, हापुड व शाहजहंापुर आदि मंडियो द्वारा मांगे गए सहयोग मे मुजफ्फरनगर मंडी भी तीन दिनो के लिए 16 सितम्बर से 18 सितम्बर 2019 तक बंद रहेगी। मडीयो मे किसान को उसकी फसल के नकद भुगतान की प्रथा चली आ रही है। एक करोड रूपये की निकासी सीमा लागू हो जाने से व्यापारियो को भारी परेशानी होगी। बैठक मे निम्न भामाशाह हरिशंकर मूंधडा, कृष्णचंद मूंधडा, सुरेन्द्र बंसल, अरविंद गोयल, रमेश सिंघल,श्याम सुन्दर बेडिया, अनुज सिंघल, नरेन्द्र कुमार,संदीप बंसल,शुभम, अनुज कुमार, अभिनन्दन जैन, वेदप्रकाश व रमेश चन्द आदि मौजूद रहे।

ट्रक पलटा
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा मार्ग पर असंतुलित होकर एक ट्रक अचानक पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे से जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ। के्रेन की मदद से ट्रक को खडा करवाया गया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह शहर कोतवाली के अन्र्तगत बुढाना पुलिस चैकी के समीप पानीपत खटीमा मार्ग पर एक ट्रक अचानक असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणो की सूचना पर पहुुुची पुलिस की मौेजूदगी मे क्रेन की मदद से जमीन पर पलटे ट्रक को सीधा खडा कराया गया।

करंट की चपेट में आने से झुलसा
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर में एक युवक विद्युत करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सवेरे भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी सचिन प्रजापति विद्युत करंट की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार हेतु मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी नाजुक हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।

 

 

 

एम-परिवहन एप चालान से बचायेगा
मुजफ्फरनगर। अब कागजो के बिना भी नही होगा आपका चालान। बचने का ये है तरीका। अब न कागजों की झंझट और न पुलिस का खौफ। जी हां, अगर आप वाहन लेकर सफर पर जा रहे हैं तो अब किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। आप अपना डीएल व वाहन के कागजात मोबाइल पर दिखाकर भारी जुर्माने से बच सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने मोबाइल पर एम-परिवहन एप डाउनलोड करना होगा। इस एप पर दर्ज आपका डीएल व गाड़ी के अन्य कागजात वैध माने जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया के नारे के साथ जो अभियान शुरू किया था वह परवान चढ़ता जा रहा है। हालांकि अभी भी जागरूकता के अभाव में अधिकांश लोग इसका फायदा नहीं उठा रहे हैं। मगर जबसे सरकार ने बगैर डीएल या कागजों के गाड़ी मिलने पर भारी-भरकम जुर्माने का नियम लागू किया है तबसे लोगों की पेशानी पर बल पड़े हुए हैं। अब लोग भूल से भी अगर बिना डीएल या अन्य कागजात लिए गाड़ी लेकर सड़क पर आ जाते हैं तो जुर्माने के डर से उनकी धड़कने तेज हो जाती हैं। सरकार ने इस समस्या से निजात के लिए एम-परिवहन एप लांच की है। इसको आप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर उसमें अपना डीएल व आरसी दर्ज कर सकते हैं। आरसी दर्ज करते ही अपने आप एप में गाड़ी के बीमा व प्रदूषण के कागजात भी दर्ज हो जाएंगे। इसके अलावा आप अपने मोबाइल पर डिजिटल लॉकर एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप में तो आप डीएल, गाडिय़ों के कागजात के अलावा पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि अन्य जरूरी दस्तावेज भी रख सकते हैं। जरूरत पडऩे पर आप कहीं से भी इनकी फोटोकापी भी निकाल सकते हैं। इस एप पर डाउनलोड कागजात को मानने से कोई पुलिसकर्मी इन्कार नहीं कर सकता। एम-परिवहन एप पर काम करने का तरीका-
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर एम परिवहन एप डाउनलोड करें।
इसके बाद एप पर अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करें।
आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, इसे भरते ही एप काम करना शुरू कर देगा।
सबसे ऊपर आरसी व डीएल के आइकन दिखेंगे।
अब आप आरसी को क्लिक करें- इसमें आप अपनी गाड़ी का नंबर बिना कोई स्थान छोड़े भरें।
इसके बाद आपकी आरसी का ब्योरा खुलकर सामने आ जाएगा।
ब्योरे के नीचे एड टू माई डैशबोर्ड लिखकर आएगा। इस पर क्लिक करें।
-यहां एक बार फिर आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
ओटीपी डालते ही आपकी गाड़ी की आरसी के सत्यापन के लिए पिछले चार अंकों का ब्योरा मांगेगा।
इन्हें भरते ही आपकी आरसी इस एप में सेव हो जाएगी।
ठीक इसी तरह आप अपना डीएल भी डैशबोर्ड में सेव कर सकते हैं।

डीएल को सेव करते समय डीएल के शुरुआती चार नंबर के बाद स्पेश देकर आगे के नंबर दर्ज करें। डीएल का ऑनलाइन होना जरूरी अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन नहीं है तो वह एम-परिवहन एप में डाउनलोड नहीं होगा।
इसलिए पहले उसे आरटीओ कार्यालय जाकर ऑनलाइन कराना होगा। इसके बाद एम परिवहन एप में सेव करने की सुविधा प्राप्त हो पाएगी। परिवहन आयुक्त समेत सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि वह लोगों को डिजिटल लॉकर व एम-परिवहन एप के बारे में जागरूक करें। साथ ही पुलिस व परिवहन कर्मियों को भी दोनों एप के बारे में जानकारी दें। जिससे कि लोग गाड़ी के साथ कागज लेकर चलने की अनिवार्यता की परेशानी से बच सकें।
मोबाइल के कागजों में हो जाएगा चालान एम-परिवहन एप पर आपकी आरसी के साथ बीमा व प्रदूषण की वैधता भी दिखाई देगी। अगर आप समय रहते इनका रिन्यूवल नहीं कराएंगे तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपके मोबाइल में यह गड़बड़ी पकड़ लेगा। इसी आधार पर वह वह आपकी गाड़ी का ई-चालान कर देगा। इसका जुर्माना भरने के बाद जब आप अपने कागजात दुरुस्त करा लेंगे तो एप में वह अपने आप ही अपडेट हो जाएंगे। साथ ही आपके खिलाफ परिवहन नियमों के उल्लंघन में कितनी बार कार्रवाई हुई, एप में आपका डीएल देखते ही उसका भी पता चल जाएगा।

देवी मंदिर का १० करोड़ से होगा कायाकल्प
मुजफ्फरनगर। लखनऊ से आई पर्यटन विभाग की टीम ने गांव कुरालसी स्थित देवी मंदिर का मुआयना किया। दस करोड़ की लागत से मंदिर का कायाकल्प होगा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा में पर्यटन स्थल की उन्नति के लिए किए जा रहे कार्य के तहत गांव कुरालसी स्थित शाकंभरी देवी मंदिर का चयन किया गया। लखनऊ से पर्यटन विभाग के अधिकारी अर्जुन कुमार के साथ आई टीम ने मंदिर परिसर का मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की चारदीवारी, हाल, तालाब, जल संचयन के लिए वाटर हार्वेस्टिग का स्थान, भवन व मुख्य द्वार आदि की जांच पड़ताल की। इस दौरान विधायक उमेश मलिक व जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह भी मौजूद रहे। रामनाथ सिंह ने बताया कि योजना के तहत करीब दस करोड़ की लागत से मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। मंदिर में सोलर पैनल, चारदीवारी, हेलोजन लाइट व बैठने के लिए बेंच आदि का निर्माण किया जाएगा। मंदिर में एक हाल व एक भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा। इस मंदिर पर लगातार अखंड ज्योति जल रही है। प्रति वर्ष लगने वाले तीन दिवसीय चैदस के मेले में देश प्रदेश के लाखों श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने आते है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk