Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गैंग लीडर संजीव जीवा व मीनू त्यागी के गैंग को सूचीबद्ध कराया

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा के गैंग को सूचीबद्ध कराया है। इसके अलावा कुख्यात अपराधी मीनू त्यागी के गैंग को भी सूचीबद्ध करा दिया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव की अपराधियों पर टेढी नजर हो गयी है। एसएसपी ने अब अपराधियों से जुडे लोगों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। कुख्यात अपराधी गैंग लीडर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा पुत्र ओमप्रकाश माहेश्वरी निवासी ग्राम आदमपुर थाना शाहपुर, जो अभी वर्तमान में जनपद लखनऊ की जेल में निरूद्ध है|

इसका गैंग उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित उत्तराखण्ड राज्य में फिरौती हेतु अपहरण, रंगदारी मांगने व हत्या करने वाला सक्रिय गैंग है। उक्त गैंग को उत्तर प्रदेश में राज्य स्तर पर राज्य अपराध् अभिलेख ब्यूरो द्वारा एससीआरबी/आईएस 01ध्2019 स्तर पर सूचीबद्ध किया गया है। संजीव जीवा के विरूद्ध विभिन्न थानों में 22 मुकदमें दर्ज है, जिसमें थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर पर चार मुकदमें दर्ज है|

जबकि थाना कोतवाली नगर फरूखाबाद में एक मुकदमा दर्ज है। इसी प्रकार हरिद्वार के कनखल थाने में दो, शामली के आदर्श मंडी में एक, सरधना थाने में दो, खतौली थाने में दो, गाजीपुर के थाना भंवरकोता में एक, थाना नई मंडी में एक, थाना नगर कोतवाली हरिद्वार में एक, थाना स्पेशल सैल दिल्ली में एक, सीबीआई लखनऊ में एक, थाना कोतवाली बाराबंकी में एक व थाना शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर में तीन मुकदमें दर्ज है। गैंग लीडर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा के विरूद्ध थाना शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 109ध्97 धारा 302, 24 व 307 आईपीसी में आजीवन कारावास की सजा में जनपद लखनऊ जेल में निरूद्ध है। इसी प्रकार कुख्यात अपराधी मीनू त्यागी के गैंग को भी सूचीबद्ध कराया गया है।

कुख्यात अपराधी गैंग लीडर मीनू त्यागी पत्नी स्वर्गीय विक्की त्यागी निवासी गांव पावटी खुर्द थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर का गैंग उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर एवं हरियाणा राज्य में हत्या, फिरौती हेतु अपहरण, लूट व डकैती करने वाला सक्रिय गैंग है। उक्त गैंग को उत्तर प्रदेश में राज्य स्तर पर राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो द्वारा एससीआरबी/आईएस-12/2019 स्तर पर सूचीबद्ध किया गया है। मीनू त्यागी के विरूद्ध विभिन्न थानों में 18 मुकदमें दर्ज है, जिसमें थाना सिविल लाईन में, थाना नई मंडी में, थाना चरथावल, थाना शहर कोतवाली, थाना मंसूरपुर में भी मुकदमें दर्ज है। गैंग लीडर मीनू त्यागी पर शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 1083/07 धारा 147, 148, 149 व 302 आईपीसी में आजीवन कारावास की सजा में जनपद मुजफ्फरनगर जेल में निरूद्ध है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk